Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पुस्तक मेला संपन्न, 32 लाख की बिक्री:रवीन्द्रालय में 13 मार्च से चल रहा था यह आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    चारबाग स्थित रवीन्द्रालय में 13 मार्च से शुरू हुआ लखनऊ पुस्तक मेला रविवार को संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन भी भारी भीड़ देखी गई। आयोजकों के अनुसार, इस बार लगभग 32 लाख रुपये की पुस्तकों की बिक्री हुई। इस वर्ष मेले में स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं की विशेष भागीदारी रही। पुस्तकों के प्रदर्शन के साथ-साथ साहित्यिक कार्यक्रम, पुस्तक विमोचन और विभिन्न विषयों पर चर्चाओं ने मेले के माहौल को जीवंत बनाए रखा। ज्योति किरण रतन के संयोजन में आयोजित अवधी व्यंजन उत्सव भी आकर्षण का केंद्र रहा। 'पर्व हमारे रंग-बिरंगे' का विमोचन किया मेले के अंतिम दिन सुबह डॉ. रुचि श्रीवास्तव की बच्चों के लिए लिखी गई कविताओं और कथा संग्रहों 'पक्के दोस्त और नेकी का बदला' तथा 'पर्व हमारे रंग-बिरंगे' का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संजीव जायसवाल, अमिता दुबे, नीलम राकेश और विनय श्रीवास्तव उपस्थित थे। आईपीएस प्रशांत आनंद ने आयुषी के साथ अपनी पुस्तक 'रूल्स टू रूल्स' पर चर्चा की। विश्व जल दिवस के अवसर पर ब्लू ड्रॉप और रेडियो फ्रेंड्स के सहयोग से एक परिसंवाद और कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रो. वेंकटेश दत्ता, राकेश पटेल, नंद किशोर वर्मा, पवन कुमार जैन और मीनू खरे ने हिस्सा लिया। साहित्यकारों को सम्मानित किया गया युवा रचनाकारों ने कविता, किस्से और कहानियों की प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें ऋषभ, ज्योति, शिवाय, फैज, अभिषेक, विशाखा, आशुतोष, दीपशिखा, अलीशा और शालिनी प्रमुख थे। समापन समारोह में संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। मेले के दौरान 'कलम से कंप्यूटर' विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें सुधाकर अदीब ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, 'नमन के भाव सुमन', 'रससिद्ध कवि क्रांतिकारी हितैषी' और मिथिलेश दीक्षित की 'मेरा साक्षात्कार' जैसी कई अन्य पुस्तकों का भी विमोचन हुआ।प्रो. नरेशचंद्र त्रिपाठी की पुस्तक 'एक राम अनेक आयाम' पर भी गहन चर्चा हुई, जिसमें विद्या विंदु सिंह, दयानंद पांडेय, विशंभर शुक्ल और अन्य साहित्यकारों ने अपने विचार साझा किए। आलोक दुबे के कथा संग्रह का विमोचन भी इसी दौरान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ महानगर भाजपा कार्यकारिणी घोषित:50% नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; आठ उपाध्यक्ष तीन महामंत्री समेत 79 की बनाई गई टीम
    Next Article
    आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए:अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment