Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंका:बदायूं में आधे शहर और 20 गांवों की बिजली 11 घंटे रही गुल

    19 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ढाक वाली जारत बिजलीघर का 8 एमवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते आधे शहर और करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 11 घंटे तक ठप रही। मरम्मत के बाद बुधवार तड़के करीब दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। वज्रपात के कारण ट्रांसफार्मर का लाइटनिंग अरेस्टर और 33 केवी केबल बॉक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति तुरंत बाधित हो गई। आधा शहर और 20 गांव रहे प्रभावित बिजली कटौती से विकास भवन फीडर से जुड़े आवास विकास, विकास भवन क्षेत्र, डीएम आवास रोड, ऑफिसर्स कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी क्षेत्र, नेकपुर, बाबा कॉलोनी, महाराज नगर, मंडी समिति, माझिया रोड, आलापुर रोड, ककराला रोड और कमला नगर समेत शहर का बड़ा हिस्सा प्रभावित रहा। इसके अलावा लखनपुर, सावरनपुर और पड़ौआ सहित करीब 20 गांवों में भी बिजली संकट बना रहा। रातभर चला मरम्मत कार्य घटना के बाद बिजली विभाग की टीमों ने देर शाम से मरम्मत कार्य शुरू किया। एसडीओ टाउन अरविंद कुमार, एसडीओ नवादा शरद प्रताप और जेई बिमल चंद्रा की निगरानी में क्षतिग्रस्त लाइटनिंग अरेस्टर और 33 केवी केबल बॉक्स बदले गए। तकनीकी परीक्षण पूरा होने के बाद बुधवार तड़के करीब दो बजे सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 5 अगस्त - आपके काम की खबर:सपा की ओर से जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समारोह, बीजेपी की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा
    Next Article
    2018 बैच के दो सिपाहियों ने गोरखपुर को किया शर्मसार:एक ने बच्ची के साथ की हैवानियत, दूसरे ने गैंगस्टर की फर्जी पासपोर्ट बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment