Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत पहुंचे डीएम फसल कटाई का किया निरीक्षण:जौनपुर में गेहूं की उपज का आकलन हुआ, बोले- आंकड़ों में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जिले में चल रहे फसल कटाई के काम का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वह सदर तहसील के महरूपुर गांव पहुंचे, जहां किसान हरिश चंद्र के खेत में गेहूं की फसल का कटाई प्रयोग किया जा रहा था। यह प्रयोग मोबाइल ऐप (सीसीई एग्री ऐप) के जरिए किया जा रहा था, जिससे यह पता लगाया जाता है कि खेत में कितनी पैदावार हो रही है। इस प्रयोग में खेत के एक हिस्से को चुनकर करीब 43.3 वर्ग मीटर में गेहूं की कटाई की गई। कटाई के बाद करीब 18 किलो 320 ग्राम गेहूं निकला। इसी के आधार पर अनुमान लगाया गया कि एक हेक्टेयर में करीब 42.30 क्विंटल गेहूं की पैदावार हो रही है। डीएम ने दिए सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि फसल कटाई का काम पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों पर ही किसानों को फायदा मिलता है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डॉ. रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सौरभ कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही किसान भी इस प्रक्रिया को देखने के लिए पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IGRS शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर एसपी ने दिए निर्देश:पुलिस अधीक्षक ने कहा- टीम निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से करे कार्रवाई
    Next Article
    आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों समेत तीन की मौत:2 बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, घर के बाहर काम कर रही महिला पर गिरी बिजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment