Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अयोध्या पहुंचे:बोले- चढ़ावा चोरी मे लीपापोती, चंपत राय या अनिल मिश्रा जैसे कथित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष रहे सभाजीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जमीन, आभूषण और भगवान श्रीराम के नाम पर चढ़ावे में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। संजय सिंह का आरोप है कि मामले में केवल लीपापोती की जा रही है और चंपत राय या अनिल मिश्रा जैसे कथित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना जानकारी के 13 लाख नाम जोड़ दिए गए। संजय सिंह ने दावा किया कि ऑटो-जेनरेटेड फॉर्म-7 के जरिए 85,854 मतदाताओं के नाम काटे गए, जिनमें 90 प्रतिशत नाम अल्पसंख्यक समुदाय के थे। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाटी ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। संजय सिंह के मुताबिक, राजकुमार भाटी ने कहा है कि उनका जन्म हिंदू धर्म में हुआ है और वह हिंदू धर्म में ही अपना जीवन बिताएंगे। अयोध्या एयरपोर्ट से संजय सिंह सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ऑनलाइन गेम में 1.12 लाख हारा डिलीवरी बॉय:रची लूट की झूठी कहानी, CCTV फुटेज से खुला मामला; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    जालौन में युवती ने यमुना नदी में लगाई छलांग:नाविक की सूझबूझ से बची जान, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment