Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेनो प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़ा:40 हजार वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटाया, दोबारा करने पर कार्रवाई की चेतावनी

    1 hour ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को पुराने हैबतपुर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। एनजीटी के आदेश पर 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति निर्माण गलत है। प्राधिकरण अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कॉलोनाइजरों के झांसे में न आएं और जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से जानकारी लें। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र की 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। वे बाउंड्री बनाकर जमीन कब्जाने की फिराक में थे। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर और प्रबंधक प्रशांत समाधिया की टीम ने पुलिस की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में चोरी का खुलासा-2 आरोपी अरेस्ट:नशे की लत पूरी करने के लिए घरों में करते थे चोरी, सीसीटीवी फुटेज से आए पकड़ में
    Next Article
    KDA ने 3.60 करोड़ की जमीन को कब्जे से छुड़वाया:बिनगवां में अवैध बाउंड्रीवाल और कमरा ध्वस्त, दोबारा कब्जा करने पर FIR की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment