Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैरा एशियन गेम्स- क्लोजिंग सेरेमनी में निशाद-मोना ने तिरंगा थामा:भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा, 114 मेडल जीते; यह अब तक का बेस्ट प्रदर्शन

    1 day ago

    5

    0

    एशियन पैरा गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी खत्म हो गई है। जापान के नागोया में शनिवार को हुए क्लोजिंग सेरेमनी में निशाद कुमार और मोना अग्रवाल ने तिरंगा थामा। भारत ने इस बार रिकॉर्ड 114 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। यह एशियन पैरा गेम्स में भारत का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले 2022 हांगझोउ गेम्स में भारतीय दल ने 108 मेडल जीते थे। चीन 435 मेडल के साथ टॉप पर रहे चीन 435 मेडल के साथ पहले स्थान पर रहा। मेजबान जापान ने 186 मेडल जीतकर दूसरा और उज्बेकिस्तान ने 145 मेडल के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। साउथ कोरिया 100 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर रहा। उसने आखिरी दिन 3 मेडल जीते, लेकिन इनमें सिर्फ 1 गोल्ड था। इससे भारत चौथे स्थान पर बना रहा। अगला एशियन गेम्स 2030 में दोहा में होगा जापान में पहली बार हुए इन गेम्स में 45 देशों के करीब 4,000 खिलाड़ियों और स्टाफ ने हिस्सा लिया। एशियन पैरा गेम्स का पहला एडिशन 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुआ था। अब 2030 में छठे एशियन पैरा गेम्स की मेजबानी दोहा करेगा। राष्ट्रपति ने पैरा एथलीटों को बधाई दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के रिकॉर्ड 114 मेडल जीतने पर खुशी और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खुद पर भरोसे ने यह असाधारण सफलता दिलाई है। उनका प्रदर्शन युवाओं को चुनौतियों से न घबराने, बड़े सपने देखने, समर्पण के साथ मेहनत करने और सकारात्मक बने रहने की प्रेरणा देता है। निशाद कुमार ने हाई जंप और लॉन्ग जंप में गोल्ड जीते निशाद कुमार ने 2026 एशियन पैरा गेम्स में हाई जंप और लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीते। निशाद टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। मोना ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो गोल्ड जीते मोना ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में 250 अंक के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस SH1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल कर गोल्ड जीता और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैफ अली खान ने बजाया गिटार:एक्टर ने ड्रमर्स के साथ किया फ्यूजन, इम्प्रेस होकर करीना ने पूछा सवाल
    Next Article
    एनरिक नॉर्त्या तीसरे टेस्ट से बाहर:ग्रोइन इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन मैच में नहीं खेलेंगे, 27 अक्टूबर से मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment