Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आमका-बिसरख में चला बुल्डोजर:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 30 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त

    14 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को आमका और बिसरख के डूब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण हटाते हुए लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान बिसरख में तीन निर्माणाधीन मकानों को भी ढहाया गया। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। ग्राम आमका के खसरा संख्या 295, 296, 297, 298 और 299 की जमीन पर कॉलोनाइजर अवैध प्लॉटिंग कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम चौधरी के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता और वर्क सर्किल दो की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। इसी दिन, वर्क सर्किल तीन के प्रभारी प्रभात शंकर और मैनेजर प्रशांत समाधिया की टीम ने बिसरख के डूब क्षेत्र में बने तीन निर्माणाधीन मकानों को भी ढहा दिया। दोनों ही कार्रवाइयों के दौरान प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से दो घंटे तक चली। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त करें और अपनी गाढ़ी कमाई को अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। दरअसल, सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    महराजगंज में बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत:साले के जन्मदिन पर ससुराल जा रहा था युवक, पत्थर से टकराई बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment