Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:9 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच, कड़ी सुरक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से जालौन जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही है। जिला मुख्यालय उरई में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। पहले दिन सुबह 8 बजे से परीक्षार्थियों को सघन जांच और सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। 9:30 तक प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद आने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और परीक्षा 10:00 बजे से शुरू होगी। जिले में 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 9600 अभ्यर्थी चार पालियों में शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें कक्ष में बैठने की अनुमति दी जा रही है। उरई में इस परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज शामिल हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। दो दिन तक चलने वाली परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि सुबह 9:30 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह दूसरी पाली के लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से प्रवेश मिलेगा और 2:30 बजे के बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने उरई रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कालपी बस स्टैंड पर तीन हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं, जहां बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए लगभग 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की निगरानी में पूरी परीक्षा प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके अलावा तीन राजपत्रित अधिकारी, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक तथा उरई और माधौगढ़ के क्षेत्राधिकारी शामिल हैं, पूरी परीक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही जिले में 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जिनकी मॉनिटरिंग उरई पुलिस लाइन से की जा रही है। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को केवल पेन, प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ही ले जाने की अनुमति है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच भी की जा रही है। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी की व्यवस्था की है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या नकल से संबंधित गतिविधियों को रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ संपन्न कराई जाएगी, जिससे सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में सिलेंडर के लिए रात से लाइन:कन्नौज में गैस एजेंसी में लोगों का हंगामा, फर्रुखाबाद में लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत
    Next Article
    शामली में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा शुरू:13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, रेटिना स्कैन से पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment