Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा शुरू:13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, रेटिना स्कैन से पहचान

    1 hour ago

    1

    0

    शामली जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने नकल रोकने और सुचारु संचालन के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की जा रही है। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आंखों के रेटिना स्कैन का उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, नकल रोकने के लिए लड़के और लड़कियों की तलाशी के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। दोनों दिनों की चारों पालियों में कुल 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे, और 8:30 बजे से उन्हें प्रवेश दिया जाने लगा। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि योगी सरकार द्वारा किए गए पुख्ता बंदोबस्त के कारण उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:9 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच, कड़ी सुरक्षा
    Next Article
    रायबरेली में चलती कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से स्विफ्ट डिजायर जलकर क्षतिग्रस्त, यात्रियों ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment