Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP छोड़ने वाले तीसरे सांसद को केंद्र की सिक्योरिटी:भज्जी और राघव चड्‌ढा को पहले मिल चुकी; साहनी बोले- केजरीवाल ने इस्तीफा मांगा

    18 hours ago

    2

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने वाले तीसरे सांसद अशोक मित्तल को केंद्र सरकार ने सिक्योरिटी दी है। इससे पहले आज (26 अप्रैल को) पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर ये जवान तैनात कर दिए गए हैं। हालांकि भज्जी ने अभी AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन राघव चड्‌ढा ने उनके भी साथ में होने का दावा किया था। भज्जी से पहले AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की भी Z+ सिक्योरिटी वापस ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र की तरफ से यही सिक्योरिटी मिल गई। इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है। वहीं AAP न छोड़ने वाले सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं वहां नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया। सांसद साहनी ने AAP छोड़ने को लेकर क्या-क्या कहा… कांग्रेस नेता बोले- 65-66 AAP विधायक पलटी मारेंगे कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जो गांव के सरपंच नहीं बन सकते थे, वे MLA बन गए थे। जिन्हें पूरी उम्र सिपाही ने भी सैल्यूट नहीं मारा, अब उन्हें DGP सैल्यूट मारता है। 10 में से 7 एमपी AAP को छोड़कर भाजपा में चले गए हैं, अब 65-66 विधायक पलटी मारने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का जहाज आकर मोहाली में उतरने वाला है। यह भगवंत मान हैं, जो यहां के एकनाथ शिंदे हैं। यह जहाज में चढ़ने वाली पहली सवारी होंगे। जो यह कहता है कि सारे एमएलए लेकर राष्ट्रपति से मिलने जाना है, मुझे डर लगता है कि यह सारे वहीं पर छोड़ आएगा। जालंधर में भज्जी-मित्तल के खिलाफ AAP का प्रदर्शन AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और लवली यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल के खिलाफ लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में प्रदर्शन हुए। जालंधर में हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दारो शर्म करो के नारे लगाए गए। हालांकि, CRPF ने प्रदर्शनकारियों को घर तक पहुंचने नहीं दिया। आप के जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह ने कहा कि हरभजन सिंह और अशोक मित्तल का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने राज्य के साथ गद्दारी की है। संजय सिंह बोले- सांसदों की जल्द सदस्यता रद्द होगी उधर, दिल्ली से AAP सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सभी एमपी उसी पार्टी के एमएलए से चुने गए, जिसे वो भला-बुरा कह रहे हैं। हमने उनके खिलाफ संसद में पत्र लिखा है और मुझे विश्वास है कि जल्द ही चेयरमैन फैसला देकर इनकी सदस्यता रद्द करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के भी इस संबंध में कई फैसले हैं और संविधान की 10वीं अनुसूची में भी इसके बारे में नियम है। संजय सिंह ने कहा कि CM भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। जिन एमएलए ने उन एमपी का चुना है, वे वापस बुला रहे हैं कि आपसे अब नहीं चलेगा। जैसे ही समय मिलेगा, वह अपनी बात रखेंगे। जानिए, 7 सांसदों के AAP छोड़ने के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ.. 24 अप्रैल- शाम 4 बजे राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इसी दिन शाम को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन कर ली। राघव ने कहा कि कुल 7 सांसद उनके साथ हैं। बाकी 4 सांसद सामने नहीं आए। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इटानगर में हैं और बाद में प्रतिक्रिया देंगी। 25 अप्रैल- सुबह भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए 7 सांसदों पर टिप्पणी की, जिससे सियासी माहौल और गरम हो गया। उन्होंने लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये 7 चीजें मिलकर सब्जियां स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती। 25 अप्रैल- AAP के हरपाल चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 सांसद ही BJP में गए हैं और बाकी के साइन फर्जी हैं। चीमा ने कहा- रजिंदर गुप्ता विदेश में अपनी बाइपास सर्जरी करवाने गए हैं। इनके हस्ताक्षर सिर्फ सात मेंबर दिखाने के लिए किया गया है। 7 मेंबर एक साथ जाने चाहिए थे, तब कानून से बच सकते थे। इनके पास 18 महीने का ही टाइम बचा है। चीमा ने कहा कि हरभजन सिंह को इसलिए आगे लेकर आए थे कि वो युवाओं को रास्ता दिखाएगा, लेकिन वो गद्दार बनकर भाग गया। उसे डर है कि बीजेपी उसकी कमेंट्री बंद करवा देगी। 25 अप्रैल- पंजाब के CM भगवंत मान ने 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का टाइम मांगा। पंजाब सीएम ऑफिस से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक सीएम मान पंजाब के सभी विधायकों को लेकर दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। वह पार्टी बदलने वाले 7 सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे और इस पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। 25 अप्रैल- एक न्यूज चैनल ने सोर्सेज के हवाले से दावा किया कि पार्टी छोड़ने से पहले 3 सांसद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिले थे। इनमें अशोक मित्तल 19 अप्रैल, विक्रमजीत साहनी 22 अप्रैल और संदीप पाठक ने 23 अप्रैल को ही केजरीवाल से मुलाकात की थी। मित्तल ने तो 23 अप्रैल को केजरीवाल से बात भी की थी। 25 अप्रैल- (AAP) छोड़ने वाले 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ AAP के वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोई खास कोशिश नहीं की। राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 24 घंटे पहले उनके फॉलोअर 14.6 मिलियन (1 करोड़ 46 लाख) थे। शनिवार शाम तक यह 13.2 मिलियन (1 करोड़ 32 लाख) बचे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह युवा यूजर्स की प्रतिक्रिया हो सकती है। राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए… ************* ये खबरें भी पढ़ें: पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। पढ़ें पूरी खबर…. ----------------- AAP की टूट से BJP को पंजाब में क्या फायदा:चड्‌ढा केजरीवाल के खिलाफ नैरेटिव सेट करेंगे, पाठक स्ट्रैटजी बनाएंगे; जानें 'कैप्टन' कौन होगा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) में टूट हो गई। पंजाब के 6 सांसदों ने अचानक पार्टी छोड़ दी। इनमें से 3 राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा जॉइन कर ली। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पंजाब में AAP के MLA भी टूटेंगे या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाफिज सईद के बेहद करीबी लश्कर कमांडर अफरीदी की हत्या, पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने किया ढेर
    Next Article
    जब ट्रंप की डिनर पार्टी में चली गोलियां, कैसी थी सिक्योरिटी... चश्मदीद भारतीय पत्रकार की जुबानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment