Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आप GEN-Z, आपकी पीढ़ी लेटेस्ट और बेस्ट है:दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह बोले- हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाई गई, GEN-Z भी ऐसे

    8 hours ago

    2

    0

    भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करने के बाद वे देश का भविष्य तय करेंगे। रक्षा मंत्री ने छात्रों से अपना लक्ष्य निर्धारित करने और अपने कर्तव्यों को कभी न भूलने का आह्वान किया। दीक्षांत समारोह में 20 पीएचडी समेत 200 से ज्यादा छात्रों को उपाधि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं BABY BOOMER और आप GEN Z, आपकी पीढ़ी लेटेस्ट और बेस्ट है। GEN Z को लेकर अक्सर गलत धारणा बनाई जाती है लेकिन सच्चाई अलग है। आपकी जेनरेशन कोलैबोरेशन में विश्वास रखती है। आपके अंदर फ्लेक्सिबिलिटी है। GEN Z अकाउंटेबल भी हैं। आपका इनोवेशन पर जोर है। जब अनुभव और ऊर्जा मिलेगी तो विकास को गति मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाई गई, GEN Z भी ऐसी है। बाबा साहब की जयंती आने वाली है, उनके जीवन में बाधाएं आईं। लेकिन उन्होंने शिक्षा और संघर्ष के चलते इतिहास बदला। बच्चों को बाबा साहब के जीवन से कुछ न कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को डिग्री प्राप्त करने के बाद अब भारत का भविष्य तय करना है। इसलिए सभी लोग अपना लक्ष्य भी तय कर ले कि हमें किस दिशा में कार्य करना है और किस तरह से देश को आगे लेकर जाना है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अपने जीवन के भी कई उदाहरण दिए और कहा कि मैं भी फिजिक्स टीचर रहा हूं, उन्होंने छात्रों से एक सवाल भी पूछा जिसका छात्र जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि हमारे मैथ में हम कई चीजें मान लेते हैं कि यह ए और उसी के आधार पर हम पूरा सवाल कर देते हैं तो हमें इसी तरह आस्था पर भी विश्वास कर लेना चाहिए और मान लेना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत के देवीपुरा में लगी भीषण आग:तीन दुकानें जलकर राख, लाखों का सामान हुआ खाक
    Next Article
    चलती कार से ड्रग तस्करी करने वाला रैकेट:प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक बरामद, आसपास के जिलों में भी हो रही थी सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment