Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत के देवीपुरा में लगी भीषण आग:तीन दुकानें जलकर राख, लाखों का सामान हुआ खाक

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में देवीपुरा गांव के पास बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। 'बालाजी ऑटो सर्विस' के मालिक प्रोसेनजीत चौधरी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात अपनी दुकान बंद की थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग इतनी भीषण थी कि उसने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों का कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। दो दुकानों में रखा हजारों रुपये का माल खाक इस अग्निकांड में 'बालाजी ऑटो सर्विस' को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। दुकानदार प्रोसेनजीत चौधरी के अनुसार, उनकी दुकान में रखे स्पेयर पार्ट्स, टायर और मशीनरी सहित 2 लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। इसके अलावा, अन्य दो दुकानों में भी हजारों रुपये का माल खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने गजरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है और निष्पक्ष जांच तथा मुआवजे की मांग की है। रिछोला चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने बताया, "तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें घटनास्थल का निरीक्षण कर रही हैं। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। वैधानिक कार्यवाही जारी है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के थाने में युवती ने खाया जहर:29 अप्रैल को होनी है शादी, प्रेमी के साथ रहना चाहती है; हालत गंभीर
    Next Article
    आप GEN-Z, आपकी पीढ़ी लेटेस्ट और बेस्ट है:दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह बोले- हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाई गई, GEN-Z भी ऐसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment