Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आप का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:अमेठी में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) ने अमेठी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने इन मीटरों को 'स्मार्ट चीटर' करार दिया और इन्हें घरों से हटाने की मांग की ताकि जनता को राहत मिल सके। दरअसल, घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर लगातार विवादों का विषय बने हुए हैं। इनके खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। आज यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया गया। बड़ी संख्या में आप नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। आप नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जनता पहले ही महंगाई से जूझ रही है और स्मार्ट मीटर लगाकर उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप, आवेश, हनफी, दीपक शुक्ला, देवास त्रिपाठी, मलखान सिंह, पूजा वर्मा, पंकज त्रिपाठी, अशोक सेन और पूनम वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुकम्पा सोसायटी में फायर मॉक ड्रिल आयोजित:आग से बचाव और आपातकालीन सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण
    Next Article
    कौशांबी में मिट्टी ढहने से मां-बेटी समेत 3 की मौत:दोनों डिप्टी सीएम ने जताया दुःख, दो घायल, डीएम-एसपी ने जाना घायलों का हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment