Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में मिट्टी ढहने से मां-बेटी समेत 3 की मौत:दोनों डिप्टी सीएम ने जताया दुःख, दो घायल, डीएम-एसपी ने जाना घायलों का हाल

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के मंझनपुर तहसील के चकथांबा गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तालाब से मिट्टी निकालने के दौरान अचानक टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में कुल पांच लोग मिट्टी में दब गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब से मिट्टी निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी का टीला अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा, जिससे वहां मौजूद लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और पुलिस को भी सूचना दी गई। मृतकों की पहचान उत्तरा देवी, गीता देवी और उनकी 12 वर्षीय बेटी अंकिता के रूप में हुई है। गीता और अंकिता मां-बेटी थीं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक गीता देवी की बेटी शिवानी ने बताया कि इस हादसे में उनकी मां और छोटी बहन की जान चली गई, जबकि उनका छोटा भाई अमित घायल है और उसका इलाज चल रहा है। शिवानी के पिता लल्लू मुंबई में निजी नौकरी करते हैं। वहीं, मृतक उत्तरा देवी के बेटे धीरेंद्र ने जानकारी दी कि उनकी मां तालाब में मिट्टी खोदते समय हादसे का शिकार हुईं। उनके परिवार में पिता नोखे लाल मजदूरी करते हैं, और एक भाई व दो बहनों की अभी शादी नहीं हुई है। इस घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आप का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:अमेठी में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर नारेबाजी
    Next Article
    जौनपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन:पार्टी ने पदयात्रा निकाली, सरकार पर लगाए आर्थिक शोषण के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment