Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आप' ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील का विरोध किया:हरदोई में कलेक्ट्रेट पर समझौते की प्रतियां जलाईं, ज्ञापन सौंपा

    16 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार की 'मोदी-ट्रंप ट्रेड डील' के खिलाफ हरदोई में मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेड डील की प्रतियां जलाईं और अपना आक्रोश दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। 'आप' नेताओं ने आरोप लगाया कि यह समझौता देश विरोधी है और भारतीय किसानों के हितों को गिरवी रख रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस समझौते के तहत भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी किसानों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने बताया कि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18% टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 0% टैक्स वसूलेगा। पाठक ने चिंता व्यक्त की कि भारी सब्सिडी पाने वाले अमेरिकी किसानों के सामने भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इस डील को देश की खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर सीधा प्रहार बताया। प्रदर्शनकारियों ने डील की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसे संसद को विश्वास में लिए बिना किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल सौदे की तरह इस डील में भी चुनिंदा उद्योग समूहों, जैसे अडानी, को लाभ पहुंचाने की मंशा दिख रही है। पार्टी ने मांग की है कि इस समझौते को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। 'आप' ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 'शिव शक्ति' थीम पर भव्य फैशन शूट, VIDEO:भगवान शिव-मां काली का दिखा अवतार, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article
    जौनपुर में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई:पूर्व सैनिकों ने कहा- शहीदों का बलिदान समाज पर ऋण है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment