Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आप सांसद संजय सिंह मामले की सुनवाई टली:सुल्तानपुर कोर्ट में गवाह नहीं पहुंचे, 27 मार्च को अगली सुनवाई

    2 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले की सुनवाई गुरुवार को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में टल गई। उनके अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि गवाहों के उपस्थित न होने के कारण साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस मामले की अगली सुनवाई अब 27 मार्च को निर्धारित की गई है। इससे पहले, 27 फरवरी को एफआईआर लेखक अजीत कुमार ने कोर्ट में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया था। बचाव पक्ष के वकील ने उनसे जिरह की थी। मुकदमे के जांच अधिकारी अनूप कुमार सिंह भी अदालत में मौजूद थे, जिनकी मुख्य परीक्षा पहले ही पूरी हो चुकी है। यह मामला बंधुआकला क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है। घटना 13 अप्रैल 2021 की है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति के एक सभा आयोजित की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। संजय सिंह के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जुलाई 2024 में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये के दो जमानत मुचलके और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व, जून में विशेष कोर्ट ने आरोपियों के अधिवक्ता द्वारा दायर डिस्चार्ज अर्जी को खारिज कर दिया था। अदालत ने आरोप पत्र स्वीकार करते हुए आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पाइप:दुकान से 164 पाइप बरामद, संचालक पर केस दर्ज
    Next Article
    मुख्तार के भाई मंसूर अंसारी डीएम के पास पहुंचे:हाईकोर्ट के आदेश पर कुर्क संपत्ति वापस दिलाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment