Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति मुर्मू ने PM Modi को दी बधाई, कहा- आपके Governance में दूरगामी प्रगति हुई

    3 hours from now

    2

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने की विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर उनके नेतृत्व में जनता द्वारा जताए गए अटूट विश्वास और भरोसे का प्रमाण है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आपका कार्यकाल शासन, आर्थिक मजबूती और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में दूरगामी उपलब्धियों से चिह्नित रहा है।’’ मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। मुर्मू ने कहा, ‘‘राष्ट्र के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस अद्वितीय सम्मान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई। यह ऐतिहासिक अवसर भारत की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में व्यक्त किए गए स्थायी विश्वास और भरोसे का प्रमाण है।’’ उन्होंने कहा कि व्यापक जनकल्याणकारी पहलों ने विकास के लाभों को अधिक समावेशी और न्यायसंगत तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है, जो अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘आपके नेतृत्व में शुरू की गई अनेक पहलों में से पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान मेरे हृदय के विशेष रूप से निकट हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपकी प्रेरणादायक यात्रा भारत की सशक्त लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति आशा और नए विश्वास का संचार करती है। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं, ताकि आप आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश का नेतृत्व करते हुए राष्ट्र की सेवा करते रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं कुमुद राणे? जिसकी मौत पर नम हो गईं सलमान खान की आंखें, दुख में डूब गया पूरा खान परिवार
    Next Article
    क्या Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द होना कांग्रेस की अंदरूनी साज़िश थी? MP के मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment