Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्मी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल को 'नेशनल लॉरिएट प्रिंसिपल अवॉर्ड':लखनऊ में हुए सम्मानित, गोरखपुर के स्टूडेंट्स को दी नई दिशा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विशाल त्रिपाठी को 'नेशनल लॉरिएट प्रिंसिपल अवॉर्ड 2026' से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित 'एजुकेशन लीडरशिप कॉन्क्लेव-2026' के दौरान दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड एजुकेशन की फिल्ड में बेहतरीन योगदान, स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाए गए क्रिएटिव नजरिए, स्किल बेस्ड एजुकेशन और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। टीचर्स ने भव्य स्वागत किया प्रिंसिपल की इस नेशनल लेवल के अचीवमेंट को लेकर स्कूल के सीनियर टीचर अनिल कुमार गुप्ता और राजेश कुमार गुप्ता ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही पूरे स्टॉफ, स्टूडेंट्स और अन्य लोगों ने उन्हें बधाई है। टीचर राजेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ. त्रिपाठी के विजन और अथक परिश्रम का प्रमाण है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उनकी दूरदर्शिता ने विद्यालय को शिक्षा के नए प्रतिमानों तक पहुँचाया है।प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। यह अवॉर्ड स्कूल परिवार के मेहनत का फल- प्रिंसिपल अंत में प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान विद्यालय की सामूहिक मेहनत और विद्यालय परिवार के अटूट विश्वास का परिणाम है। मैं प्रबंधन, कर्मठ शिक्षक और प्रिय विद्यार्थियों के प्रति उनके निरंतर सहयोगके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में मामूली विवाद पर हमला:दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    झांसी में टेम्प्रेचर 42°C:तेज हवा चल रही, धूप से बचने के लिए चेहरा ढक कर घरों से निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment