Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बुजुर्ग की पीटकर मार डाला:हत्या से पहले भी हुआ था विवाद, पुलिस समझौता कराने का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में गालीगलौज का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या से पांच दिन पहले भी आरोपियों से विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय छह हजार रुपये लेकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना कुंवरगांव की है। यहां के निवासी 60 वर्षीय प्रेमपाल सिंह खेती करते थे। उनकी पुत्रवधू मुनीशा के अनुसार, शनिवार रात गांव के ब्रजपाल, धर्मवीर, संजू और विकास उनके घर के बाहर गालीगलौज कर रहे थे। जब मुनीशा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर प्रेमपाल सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटा। इलाज के दौरान तोड़ा दम हमले में प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां रातभर उनका इलाज चला। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे गुड्डू ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर बताया कि आरोपियों को उनके पिता ने बटाई पर खेत दिया था। खेत में पड़े भूसे को हटाने को लेकर 15 अप्रैल को भी विवाद हुआ था। उस समय पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी, जहां आरोप है कि गुड्डू और प्रेमपाल को लॉकअप में बंद कर दिया गया। बाद में एक सिपाही ने छह हजार रुपए लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया और उन्हें छोड़ दिया। सीओ बोले- दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई परिजनों का कहना है कि यदि उस दिन पुलिस सख्त कार्रवाई करती, तो आरोपियों के हौसले नहीं बढ़ते और यह हत्या टाली जा सकती थी। सीओ उझानी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए हाई अलर्ट:25-27 अप्रैल को एग्जाम, नकल रोकने के लिए CCTV से निगरानी
    Next Article
    औरैया में बाइक भिड़ंत में अधेड़ की मौत:नाती का एडमिशन कराकर लौटते समय हुआ हादसा, एक अन्य घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment