Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरटीई पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने टीईटी से छूट मांगी:फिरोजाबाद में PM को ज्ञापन भेजकर अध्यादेश लाने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। यह प्रदर्शन 'टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' के बैनर तले दोपहर एक बजे शुरू हुआ और देर तक चला। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने केंद्र सरकार से इस संबंध में अध्यादेश लाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम वर्ष 2011 से लागू हुआ था। इसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया था, जबकि इससे पहले नियुक्त शिक्षकों को इस अनिवार्यता से छूट मिली हुई थी। हालांकि, 1 सितंबर 2025 को आए सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के बाद देशभर में आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षकों का तर्क है कि यह फैसला वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के साथ अन्याय है। उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति के समय जो नियम प्रभावी थे, उन्हीं के आधार पर उनकी सेवा शर्तें तय हुई थीं। संघ के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह इस विषय में अध्यादेश लाकर आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट प्रदान करे और संसद में कानून पारित कराए। राष्ट्रीय सचिव कल्पना राजौरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन:RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने की मांग
    Next Article
    मैनपुरी में रैन बसेरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:वाटर कूलर से उठा धुंआ, सारा सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment