Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में रैन बसेरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:वाटर कूलर से उठा धुंआ, सारा सामान जलकर राख

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली नगर पंचायत कार्यालय के बाहर स्थित रैन बसेरे में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाटर कूलर में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की और देखते ही देखते पूरे ढांचे में फैल गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना के समय रैन बसेरा खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जीटी रोड पर उठीं आग की लपटें जीटी रोड किनारे बने रैन बसेरे से अचानक तेज लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पास के बंद पड़े रेलवे परिसर की दिशा से धुआं उठता देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कर्मचारियों को अवगत कराया। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाई आग रैन बसेरा उस समय बंद था, जिससे अंदर कोई मौजूद नहीं था। नगर पंचायत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सारा सामान जलकर खाक आग बुझने तक रैन बसेरे में रखे बेड, बिस्तर, पानी की टंकी और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। नगर पंचायत द्वारा सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए यह रैन बसेरा बनाया गया था। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरटीई पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने टीईटी से छूट मांगी:फिरोजाबाद में PM को ज्ञापन भेजकर अध्यादेश लाने की मांग
    Next Article
    संभल कल्कि नगरी में 300 टन होली का रंग बना:संभल में 40% भगवा रंग की डिमांड बढ़ी, 80 टन तैयार हुआ चॉकलेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment