Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आराधना बोलीं- गठबंधन में कोई संशय नहीं:यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा भाजपा का परिसीमन के जरिए दक्षिणी राज्यों को कमजोर करना मकसद

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर कोई संशय नहीं है। इसे कमजोर समझने की गलती न करें। इंडिया गठबंधन 2024 में मजबूत था और 2027 का विधानसभा चुनाव उससे भी ज्यादा मजबूती और पूरी ताकत के साथ लड़ेगा। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती, वह मनुस्मृति चाहती थी। संविधान अपनाए जाने के बाद 12 दिसंबर 1949 को हिंदू महासभा और आरएसएस ने नेहरू और बाबा साहेब आंबेडकर के पुतले के साथ संविधान की प्रतियां जलाई थीं। ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग करती है भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और यूपी कांग्रेस प्रभारी गौतम मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम करती है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में इंडिया गठबंधन के सड़कों पर उतरने के बाद भाजपा ने डर के कारण 'संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ' मार्च निकाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकले इस मार्च को प्रशासन का भी समर्थन मिला, जबकि कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मार्च निकालने की कोशिश की तो पुलिस ने अनुमति नहीं दी। यह भाजपा की दूषित मानसिकता को दिखाता है। परिसीमन के बहाने दक्षिणी राज्यों को कमजोर करने का आरोप राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा परिसीमन के नाम पर दक्षिणी राज्यों को कमजोर करना चाहती है। बाबा साहेब से जुड़ी तारीखों के आसपास परिसीमन जैसे मुद्दे लाए जाते हैं। उन्होंने परिसीमन विधेयक को विफल बताते हुए कहा कि भाजपा या तो वोट चुराती है या दूसरी पार्टियों को तोड़ने का काम करती है। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करने वाली भाजपा 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू क्यों नहीं करती? कांग्रेस ने पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिलाया था। यह इस मुद्दे पर पार्टी की गंभीरता दिखाता है। हिंदू कोड बिल का भी किया विरोध गौतम ने कहा कि नेहरू सरकार के दौरान बाबा साहेब आंबेडकर हिंदू कोड बिल लेकर आए थे। उस समय महिलाओं को दोबारा शादी करने का अधिकार नहीं था। इस बिल में पुनर्विवाह, गुजारा भत्ता और गोद लेने जैसे अधिकारों का प्रावधान किया गया था। हालांकि, हिंदू महासभा ने करपात्री महाराज के जरिए इसका विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता हिंदू-मुस्लिम राजनीति करते हैं और इसके बदले उन्हें मंत्री पद मिलते हैं। जैन धर्म के अनुयायियों के धार्मिक स्थलों पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दान-दक्षिणा ही इनका असली चेहरा है। महिला आरक्षण पर आंकड़ों से घेरा राजेंद्र पाल गौतम ने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक के पुराने राजनीतिक घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संबंधित विधेयक पांच वोटों की कमी से गिर गया था। उन्होंने 318 वोट मिलने और 54 वोट कम होने का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि ये 54 सांसद कहां से आएंगे? उन्होंने आशंका जताई कि इसके लिए कोई राजनीतिक चाल चली जा सकती है। इस दौरान पाल ने आरक्षण के महत्व पर अपनी बात रखते हुए कहा, 'मैं आज जो भी हूं, राजीव जी द्वारा दिए गए आरक्षण की वजह से हूं।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों को क्लास रूम में बंधक बनाया, बाहर कुत्ता बैठाया:अलीगढ़ में स्कूल संचालक की करतूत, पिता से कहा-फीस भरकर अपने बच्चे ले जाओ
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर MDA का बुलडोजर:बिना नक्शा पास कराए विकसित हो रही थी, निर्माण सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment