Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों को क्लास रूम में बंधक बनाया, बाहर कुत्ता बैठाया:अलीगढ़ में स्कूल संचालक की करतूत, पिता से कहा-फीस भरकर अपने बच्चे ले जाओ

    18 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में फीस न जमा करने पर 3 बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने करीब साढ़े चार घंटे तक बंधक बना कर रखा। तीनों मासूमों को एक क्लासरूम में बंद कर बाहर कुत्ता बांध दिया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन को चिंता हुई। वे स्कूल पहुंचे तो मासूम पहली मंजिल पर स्थित क्लासरूम में बंद मिले। डर के मारे वे लगातार रो रहे थे। मंगलवार की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर टप्पल थाना क्षेत्र की है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। बच्चे एक ही परिवार के हैं। एक बच्ची यूकेजी और दो बच्चे नर्सरी में पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, तीनों बच्चों की करीब चार महीने की कुल 32 हजार रुपए फीस बकाया है। उधर, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर देकर FIR की मांग की है। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अब जानिए पूरा मामला… गांव हेतलपुर के एक व्यक्ति के तीन बच्चे जटारी कस्बे के एमडी जनता पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों बेटे अभी नर्सरी में हैं जबकि एक बच्ची यूकेजी में पढ़ती है। पिता ने बताया कि मंगलवार को रोज की तरह उनके बच्चे स्कूल गए थे। स्कूल सुबह 9 बजे से डेढ़ बजे तक है। लेकिन जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो अनहोनी का अंदेशा हुआ। वह स्कूल में बच्चों का पता करने करीब पांच बजे पहुंचे तो देखा कि बच्चे एक कमरे में बंद हैं। कमरे के बाहर कुत्ता बंधा था। परिजनों को देखकर बच्चे रोने लगे। वहां दो कर्मचारी भी कुर्सी लगाकर बैठे थे। जब उनसे बच्चों को बंधक बनाए जाने की वजह जाननी चाही तो वे बहसबाजी करने लगे। बच्चों की हालत देखकर परिजन भी तैस में आ गए। वे हंगामा करने लगे। इसी दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि फीस जमा नहीं होने की वजह से बच्चों को रोका गया है। हालांकि, हंगामा बढ़ता देख स्कूल के लोगों ने बच्चों को छोड़ दिया। परिजन उनको घर लेकर गए। स्कूल संचालक ने कहा- फीस जमा करो और बच्चों को ले जाओ परिजनों का आरोप है कि बच्चों को साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक कमरे में बंद रखा गया। जब वे बच्चों को लेने पहुंचे तो स्कूल संचालक ने कहा कि पहले फीस जमा करो, फिर बच्चों को ले जाओ। परिजनों ने इस मामले में जटारी पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत दी है। प्रिंसिपल बोले- फीस के लिए फोन-मैसेज किए, लेकिन जवाब नहीं मिला स्कूल के प्रिंसिपल सौरभ चौधरी का कहना है कि फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों को कई बार फोन और मैसेज किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बच्चों को बंधक बनाने का आरोप गलत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में रोटी पर थूकने का VIDEO:कर्मचारी तंदूर में डालने से पहले थूकता दिखाई दिया, पुलिस ने गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी
    Next Article
    आराधना बोलीं- गठबंधन में कोई संशय नहीं:यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा भाजपा का परिसीमन के जरिए दक्षिणी राज्यों को कमजोर करना मकसद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment