Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आसाराम को जोधपुर जेल में घुसने से रोका, केस दर्ज:पैरोल खत्म होने के 5 घंटे बाद सरेंडर करने पहुंचा था, जेलर ने नहीं दी एंट्री

    6 hours ago

    1

    0

    जोधपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार रात 10.45 बजे सरेंडर करने पहुंचे आसाराम को जेलर ने अंदर नहीं घुसने दिया। उसे मंगलवार शाम 5 बजे तक सरेंडर करना था। वो करीब 6 घंटे की देरी से जेल पहुंचा था। प्रशासन ने रात के समय बंदी प्रवेश के नियम का हवाला देकर उसे एंट्री नहीं दी। पैरोल खत्म होने के तय समय में सरेंडर नहीं करने के आरोप में आसाराम के खिलाफ मंगलवार रात को ही रातानाड़ा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इससे पहले मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की पैरोल बढ़ाने से इनकार कर दिया था। उसे तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया था। एयर एंबुलेंस से उज्जैन से जोधपुर पहुंचा आसाराम आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 अक्टूबर को 20 दिन की पैरोल दी थी, जो मंगलवार 26 अक्टूबर को खत्म हो गई। पैरोल बढ़ाने को लेकर आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर आसाराम की पैरोल को बढ़ाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आसाराम एयर एंबुलेंस से मंगलवार रात करीब 10.15 बजे उज्जैन से जोधपुर पहुंचा था। रात 10.45 बजे वो जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा, लेकिन जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह ने उसे अंदर नहीं घुसने दिया। रातभर हॉस्पिटल में रहा, सुबह सरेंडर इसके बाद आसाराम भगत की कोठी स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल चला गया। रातभर वह हॉस्पिटल में ही रहा। बुधवार (28 अक्टूबर) सुबह करीब 9.45 बजे उसने जेल में सरेंडर कर दिया। रातानाडा थाने के सहायक उप निरीक्षक और केस अनुसंधान अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि आसाराम के खिलाफ 58 (ख) में केस दर्ज किया गया है। इस धारा में आरोपी को 3 साल तक की सजा या आर्थिक दंड का प्रावधान है। …. ये खबर भी पढ़िए… फिर जेल जाएगा आसाराम, सुप्रीम-कोर्ट का पैरोल बढ़ाने से इनकार:शाम 5 बजे तक सरेंडर करना था; उज्जैन के हॉस्पिटल में भर्ती है
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-एसिड बिक्री पर गाइडलाइन, फिर भी हमले क्यों:इसका मतलब- पॉलिसी फेल है; राज्य इसे सख्ती से लागू कराएं, अफसरों की जवाबदेही तय करें
    Next Article
    रामदेव बोले- भारत में कभी तख्ता पलट नहीं हो सकता:खड़गे और अखिलेश पर तंज- भगवान सद्बुद्धि दें, सनातन पर सवाल उठाने वालों पर बरसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment