Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन:चेस्ट इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती थीं, कल शाम 4 बजे अंतिम संस्कार

    17 hours ago

    2

    0

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं। अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। 12,000 से ज्यादा गाने गाए आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके गाने 'इन आंखों की मस्ती', 'दम मारो दम', 'पिया तू अब तो आजा' और 'चुरा लिया है तुमने' आज भी लोकप्रिय हैं। आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी। आशा भोसले के निधन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tribute: 'नया दौर' की 'उमराव जान' ने 'इजाजत' लेकर कहा 'रंग रंग रंगीला रे'...वक्‍त बदला, पीढ़ियां बदलीं लेकिन हवा में हमेशा जिंदा रहेगी Asha Bhosle की आवाज
    Next Article
    इंदौर में बीता आशा भोसले का बचपन:सराफा की गुलाब जाबुन और रबड़ी से था खास लगाव; सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां थीं पसंद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment