Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा भोसले का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार आज:शाम 4 बजे दी जाएगी मुखाग्नि; बेटे ने कहा- ज्यादा लोग न आएं तो अच्छा

    9 hours ago

    2

    0

    सिंगर आशा भोसले का आज 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा को कई मेडिकल समस्याएं होने के चलते शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। यानी मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हुई। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बेटे ने कहा- अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग न आएं तो अच्छा आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने रविवार को मीडिया को दिए बयान में कहा है कि अंतिम दर्शन आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। लोग वहां सिंगर को आखिरी बार देखने आ सकते हैं, लेकिन अगर अंतिम संस्कार में लोग न पहुंचें तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा- 'साढ़े 10 बजे से 2 बजे तक कासा ग्रांड बिल्डिंग में जहां मेरी मां रहती थीं, वहां लोग दर्शन करने आ सकते हैं। बाद में 4 बजे श्मशान भूमि में ज्यादा लोग न आएं तो अच्छा होगा, क्योंकि वहां भीड़ हो सकती है।' 10 साल की उम्र में गाया पहला गाना आशा भोसले क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। इस कारण लता की तरह आशा को भी कम उम्र में ही सिंगिंग की शुरुआत करनी पड़ी। आशा ने पहला गाना 10 साल की उम्र में गाया था। आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके गाने 'इन आंखों की मस्ती', 'दम मारो दम', 'पिया तू अब तो आजा' और 'चुरा लिया है तुमने' आज भी लोकप्रिय हैं। पीएम मोदी समेत कई लोगों ने दुख जताया आशा भोसले के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, हेमा मालिनी समेत कई लोगों ने दुख जताया। नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं बेहद दुखी हूं।उनका असाधारण संगीत सफर, जो दशकों तक चला, हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता रहा और दुनियाभर के अनगिनत दिलों को छू गया। चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, उनकी आवाज में एक कालातीत चमक थी।मैं उनके साथ हुई मुलाकातों को हमेशा संजोकर रखूंगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के साथ हैं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे। शाहरुख खान ने कहा, आशा ताई के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के स्तंभों में से एक रही है और सदियों तक दुनियाभर में गूंजती रहेगी। वह ऐसी प्रतिभा थीं, जो समय से परे हैं। उन्होंने हमेशा मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखा, मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा। रेस्ट इन पीस आशा ताई। लव यू। आशा भोसले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… नहीं रहीं सुरों की मल्लिका आशा भोसले: गरीबी में बहन लता के साथ चोरी-छिपे स्कूल जाती थीं, कभी बीच रिकॉर्डिंग स्टूडियो से निकाला गया स्कूल जाते हुए महज दो दिन ही हुए थे कि मास्टरजी ने चोरी पकड़ ली। उन्होंने दोनों को क्लासरूम से बाहर कर दिया और कहा कि एक फीस में एक ही बच्चा स्कूल आ सकता है। दोनों घर लौट गए। पूरी खबर यहां पढ़ें… इंदौर में बीता आशा भोसले का बचपन: सराफा की गुलाब जामुन और रबड़ी से था खास लगाव; सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां थीं पसंद आशा भोसले का मध्य प्रदेश से उनका गहरा और भावनात्मक रिश्ता रहा। उनका बचपन इंदौर की छावनी इलाके के मुराई मोहल्ले में बीता। इंदौर निवासी रिश्तेदार मनोज बिनवाले के मुताबिक, आशा ताई को सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां बेहद पसंद थीं और वे कई बार इंदौर से गेहूं मंगवाती थीं। इंदौर के सराफा की खाऊ गली के गुलाब जामुन, रबड़ी और दही बड़े उन्हें बेहद पसंद थे। बचपन में वे सराफा चौपाटी जाया करती थीं।। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जाने दो... खुद से मिलना है', आशा ताई ने मौत को गले लगाने से पहले ही सुरों में पिरो ली थी विदाई, यहां मिल गया सबूत
    Next Article
    हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर FIR:देहरादून में स्टेज से गालियां देने पर कार्रवाई; सोशल मीडिया पर भी हो रहे ट्रोल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment