Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुवेंद्र ने 67.87 मीटर हैमर थ्रो कर जीता गोल्ड:एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित, गृह नगर लौटने पर भव्य स्वागत

    1 hour ago

    1

    0

    कर्नाटक के तुमकुरु बेंगलुरु में आयोजित 24वीं नेशनल अंडर 20 एथलेटिक फेडरेशन चैंपियनशिप 2026 में आशुवेंद्र ने 67.87 मीटर हैमर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ उन्होंने एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मंगलवार सुबह अपने गृह नगर दिबियापुर लौटने पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। आशुवेंद्र प्रताप सिंह अब हांगकांग में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंगलवार सुबह लखनऊ से गोमती एक्सप्रेस से फफूंद स्टेशन पहुंचने पर उनके चाहने वालों ने ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, सभासद कुलदीप पोरवाल, पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक हरभूषण चौहान, पूर्व पीटीआई उदय प्रताप सिंह जादौन, रंजन ठाकुर, पूर्व प्रधान उदय भान सिंह जादौन छुन्ना, आशुवेंद्र के पिता शिव प्रताप सिंह (जो स्वयं इंटरनेशनल शॉट पुट प्लेयर और रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर हैं), आनंद कुमार सिंह और रितेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आशुवेंद्र का पूरा परिवार देश और खेल के प्रति समर्पित रहा है। उनके पिता शिव प्रताप सिंह जहां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं, वहीं वे रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। आशुवेंद्र के ताऊ उदय प्रताप सिंह ने 30 वर्ष भारतीय सेना में सेवा दी है और 30 वर्ष बिधूना के पब्लिक इंटर कॉलेज में पीटीआई के पद पर कार्यरत रहे। उनके दूसरे ताऊ मुन्ना सिंह जादौन सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं और वे भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। मुन्ना सिंह जादौन के बेटे अभिषेक सिंह खेलो इंडिया में शॉट पुट प्रतियोगिता के रिकॉर्ड धारी रहे हैं और वर्तमान में यूपी पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आशुवेंद्र की चचेरी बहन भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं और मौजूदा समय में खुफिया एजेंसी रॉ में ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हाईकोर्ट- किन्नरों का नेग वसूलना अवैध:क्षेत्र आरक्षित करने के लिए गोंडा से आई थी याचिका, सिरे से खारिज
    Next Article
    पीएम मोदी हरदोई में करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन:फर्रुखाबाद से 15 हजार कार्यकर्ता रैली में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment