Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी हरदोई में करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन:फर्रुखाबाद से 15 हजार कार्यकर्ता रैली में होंगे शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम फर्रुखाबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश मंत्री और जिलाध्यक्ष ने बैठक की। आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने इसे संबोधित किया। बैठक में फर्रुखाबाद जिले से प्रधानमंत्री की हरदोई रैली में 15,000 कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्रदेश मंत्री ने बताया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक मंडल से कार्यकर्ता जाएंगे। बसों से जाने वाले कार्यकर्ता हुल्लापुर चौराहे से रवाना होंगे, जबकि निजी वाहनों से जाने वाले कार्यकर्ता कन्नौज होते हुए रैली स्थल पहुंचेंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। बैठक में अन्य संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। नवनियुक्त जिला कार्य समिति की बैठक 1 से 5 मई के बीच आयोजित होगी। इसके बाद 15 मई के बाद जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्य समिति के सदस्यों को भाजपा के विस्तार के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रदेश संगठन द्वारा वक्ता नियुक्त किए गए हैं और तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि हरदोई के मल्लावां में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया। इस बैठक के अवसर पर आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटिहार, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे अनु, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री पंकज पाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुवेंद्र ने 67.87 मीटर हैमर थ्रो कर जीता गोल्ड:एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित, गृह नगर लौटने पर भव्य स्वागत
    Next Article
    डीएनडी से जेवर एयरपोर्ट तक 31.4 किमी नई कनेक्टिविटी:4300 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड रोड, 6 लाख लोगों को फायदा मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment