Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आतंकियों के लिए माला लेकर नहीं खड़े हो सकते':बुलडोजर एक्शन पर बोले मंत्री मनोज पांडेय; बताया- क्यों अखिलेश को छोड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    "समाजवादी पार्टी में भगवान राम को गाली दी गई, रामचरितमानस जलवाई गई, गंगामइया को नाला कहा गया। हमारे लिए राम और राष्ट्र राजनीति से ज्यादा अहम हैं।" ये बातें सपा से बगावत कर भाजपा में आए यूपी के नए खाद्य-रसद मंत्री मनोज पांडेय ने कही। अब वे पूरे भाजपाई रंग में हैं। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सपा छोड़ने से लेकर नेपाल बॉर्डर पर पेट्रोल-डीजल संकट तक, हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। सपा के ब्राह्मण कार्ड पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव को घेरा। बोले- एक तरफ अखिलेशजी कहते हैं कि वे ब्राह्मणों से पूछे बिना घर से पैर बाहर नहीं निकालते, दूसरी तरफ उनके प्रवक्ता ब्राह्मणों की तुलना वेश्याओं से कर रहे हैं। उन्हें अपना दोहरा रवैया स्पष्ट करना चाहिए। कभी सीएम योगी की 'बुल्डोजर नीति' का विरोध करने वाले मनोज पांडेय अब इसके सबसे बड़े मुरीद क्यों बन गए हैं? और क्या वाकई यूपी का ब्राह्मण भाजपा से नाराज है? इन सभी सवालों जवाब जानने के लिए पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आप सपा से विधायक चुने गए, फिर भाजपा में आ गए। आपके जिले में राहुल गांधी बड़े अंतर से जीते। क्या कमियां रह गईं, जिसे 2027 में सही करेंगे? जवाब: कांग्रेस जब विधानसभा चुनाव लड़ती है तो सारी सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो जाती है। आप उसकी चर्चा क्यों नहीं करते? जिन लोगों ने खटाखट आठ हजार रुपए देने का वादा किया, गरीब के अंदर आशा जगाई और वोट ले लिया, वो फटाफट भाग गए। अब जनता के बीच जाकर देखिए। झूठ रोज नहीं चलता। 2029 में रायबरेली की जनता अपना रिजल्ट देगी। सवाल: सपा छोड़ने के पीछे क्या वजह थी? उनका PDA फॉर्मूला या कुछ और? जवाब: PDA क्या है? मैं उसे ठीक से जानता ही नहीं हूं। वे रोज अलग-अलग मायने बताते हैं। कभी अगड़ा, कभी अल्पसंख्यक, कभी कुछ और…। सपा में भगवान राम को गाली दी गई। रामचरितमानस जलवाई गई, गंगा मैया को नाला कहा गया। ये मनोज पांडे को स्वीकार नहीं था। राजनीति से ज्यादा राष्ट्र और राम जरूरी हैं। सवाल: सपा और भाजपा की कार्यशैली में कितना अंतर देखते हैं? जवाब: वहां तुलना करने जैसी कोई बात ही नहीं है। आज दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान देती है। उन्होंने जाति-धर्म देखे बिना 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, घर-घर पानी, शौचालय, आवास दिए। समाजवादी पार्टी ने कभी इन योजनाओं की कल्पना भी नहीं की। सवाल: जब सपा में आप थे तो बुलडोजर नीति का विरोध करते थे, अब सपोर्ट करते हैं? जवाब: कानपुर में एक बेटी की घटना पर मैं शोक व्यक्त करने गया था। वहां जो तरीका अपनाया गया, उसका विरोध किया था। लेकिन अत्याचारियों, आतंकवादियों के लिए माला लेकर नहीं खड़ा रहा जा सकता। आज यूपी में कानून व्यवस्था है। योगीजी ने ऐसा माहौल बनाया है कि बेटी की इज्जत पर कोई गुंडा हाथ डालने की कल्पना भी नहीं करता। रात के 12 बजे भी बहन-बेटियां बेखौफ होकर निकल सकती हैं। सवाल: क्या यूपी में ब्राह्मण भाजपा से नाराज हैं? जवाब: ये कुछ लोगों की कल्पना है। ब्राह्मण इस देश में सनातन और राष्ट्र का ध्वजवाहक रहा है। उसने अपना सबकुछ राष्ट्र के लिए न्योछावर किया। वे उन लोगों के साथ नहीं जा सकते जो सेना पर उंगली उठाते हैं, रामचरितमानस जलवाते हैं। ब्राह्मण पूरी ताकत से प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के साथ खड़ा है। सवाल: सपा प्रवक्ता ब्राह्मणों की तुलना वेश्याओं से कर रहे हैं। इस पर क्या कहेंगे? जवाब: ये तो अखिलेशजी को देखना चाहिए। वे कहते हैं कि ब्राह्मण से पूछे बिना पैर घर से बाहर नहीं निकालूंगा और उनका प्रवक्ता दूसरा बयान दे रहा है। समाजवादी पार्टी को अपना स्टैंड तय करना चाहिए। सवाल: पूर्वी यूपी के नेपाल से सटे जिलों में पेट्रोल-डीजल को लेकर बहुत शिकायतें आ रही हैं। इसे कैसे सुधारेंगे? जवाब: जहां तक कमी की बात है, तो यह आपकी बात सच नहीं है। कहीं कोई कमी नहीं है। अगर कहीं डीलर के कारण छोटी-मोटी समस्या आई है तो वह अलग बात है। बाकी कहीं दिक्कत नहीं है। मैं आप सबसे आग्रह करूंगा कि सही आंकड़े दिखाए जाएं। अब नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयानों को अगर गंभीरता से लेंगे तो आंकड़े गलत हो जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस साल मई-जून में तेल और गैस की 10% ज्यादा सप्लाई हुई है यूपी में…। हमने आज भी ऑयल और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक की है। पूर्वी यूपी के बॉर्डर के जिलों पर भी कड़े निर्देश दिए हैं, हमारी नजर है इस पर…। सवाल: महराजगंज में आधे से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। बहराइच में कोटा तय कर दिया गया है कि 5 लीटर से ज्यादा तेल नहीं देंगे। खतौनी और राशन कार्ड चेक करते डीजल दिया जा रहा है। जवाब: ठीक बात है। हम इसे और भी कड़ा करेंगे। हम तेल भारत के लिए देते हैं, नेपाल के लिए नहीं। इस साल तेल की सप्लाई बढ़ी है, लेकिन इस पर भी नजर है कि तेल का दुरुपयोग न हो और सीमावर्ती देश में न बेचा जाए। सवाल: महराजगंज में जो किल्लत है, उसको कैसे दूर करेंगे? जवाब: हमने आज महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और पूरे गोरखपुर मंडल की समीक्षा की है। कहीं कोई स्थाई समस्या नजर नहीं आई। कुछ जगहों पर डीलर ने समय से पैसा नहीं भेजा, इसलिए तेल नहीं पहुंचा। एक-आध दिन की समस्या आई। बैठक में प्रमुख सचिव, विशेष सचिव और सभी ऑयल कंपनियों के उच्च अधिकारी मौजूद थे। उनको निर्देश दिया गया है कि रोज समीक्षा करें और शाम को रिपोर्ट दें। हम खुद रोज समीक्षा करेंगे कि किस पेट्रोल पंप पर कितना ऑयल पहुंचा। कोई समस्या आएगी तो तुरंत देखेंगे। सवाल: आपको खाद्य एवं रसद विभाग दिया गया, क्या आपको इससे बेहतर की उम्मीद थी? जवाब: मैं इस तरफ सोचता ही नहीं हूं। जो जिम्मेदारी मिली है, वही बेहतर है। प्रधानमंत्रीजी की मंशा के अनुसार अच्छा परफॉर्मेंस और मुख्यमंत्रीजी की भावना के अनुरूप रिजल्ट देना है। तो जो कोई काम अच्छा-खराब नहीं होता, जो जिम्मेदारी दी है, उस पर मेहनत से काम करूंगा। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शंकराचार्य 'गो-LX' पर गाय खरीदेंगे, लेकिन बेचेंगे नहीं:कहा- सेवा करने वालों को लाइसेंस देंगे; देश में 4 हजार 'गऊ धाम' बनाएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गो-LX ऐप शुरू कर रहे हैं। गोरक्षा यात्रा कर रहे शंकराचार्य कहते हैं- हम ऐप से सिर्फ गाय खरीद रहे हैं, बेच नहीं रहे। कोई सनातनी गाय लेना चाहेगा, तो उसके साथ एग्रीमेंट करेंगे। लाइसेंस देंगे कि आप गाय सेवा के लिए ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कितने असद को मारेगे, हमारे भी हथियार हैं तैयार':सूर्या हत्याकांड के बाद मेरठ में भड़काऊ पोस्ट, गिरफ्तार होते ही कान पकड़कर गिड़गिड़ाया
    Next Article
    लखनऊ में इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की मौत:झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज का आरोप; बुखार होने पर परिजन मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment