Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आधी आबादी को समर्पित PM का 17 मिनट का भाषण:वाराणसी में मोदी बोले- सपा व कांग्रेस ने महिलाओं के साथ छल किया, आशीर्वाद मांगने आया हूं

    4 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। 2 दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री ने महिलाओं को संबोधित किया। बरेका में आयोजित जनसभा में मोदी ने 17 मिनट का भाषण दिया। इसमें 15 मिनट तक वह सिर्फ आधी आबादी यानी नारी शक्ति पर बोलते रहे। जबकि भाषण के करीब 2 मिनट में उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस, सपा और TMC पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री शाम 5:43 बजे अपना संबोधन शुरू किए और 06.05 बजे हर हर महादेव का उद्घोष कर अपना संबोधन समाप्त किए। पीएम मोदी ने कहा- ये परिवारवादी पार्टियां हैं जो नारी शक्ति से घबरा गए हैं। इन्हें पता है कि नारी शक्ति मजबूत हुई तो इनकी राजनीति खतरे में आ जाएगी। इन्होंने नारी शक्ति अधिनियम नहीं लागू होने दिया, लेकिन आज मैं यहां आप माताओं व बहनों का आशीर्वाद लेने आया हूं। काशी का सांसद होने और प्रधानमंत्री होने के नाते यहां आप लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। मैंने कांग्रेस और सपा के कारण नारी शक्ति वंदन अधिनियम नहीं लागू कर पाया, लेकिन आप परेशान न होइए हम इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाषण में चार बार भोजपुरी में किया संबोधन प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण के बीच में चार बार भोजपुरी भाषा में महिलाओं को संबोधित किए। उन्होंने कहा, हम काशी के माई-बहिन के प्रनाम करत हई.. इसके बाद महिलाओं ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा, आज हमार बहिन अपने घर की मलकिन बनत हइयन। मोदी ने कहा, पहले जब यहां सपा की सरकारी होती थी हमारी बहनें घर से निकलना नहीं चाहती थीं लेकिन आज परिणाम देखिए। मोदी बोले, हमने बेटियों की सुरक्षा की गारंटी दी है। उन्होंने कहा, 25 साल पहले गुजरात में जब हम CM बने तो बेटियों के लिए दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत की। आज तक हमारी सरकार महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत को विकसित बनाए जाने का मिशन अनवरत चल रहा है। जब हम विकसित भारत की बात करता हूं तो उसका सबसे मजबूत स्तंभ भारत की नारी शक्ति है। आज इस कार्यक्रम में आप सभी बहनों व बेटियों से एक महायज्ञ की शुरूआत के लिए आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना बड़ा लक्ष्य है। हमारा प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने कहा अतीत में महिलाओं को बहुत संघर्ष करना पड़ा है। काशी की महिलाओं ने भी संघर्ष किया है। बेटियों को तमाम सवालों से गुजरना पड़ा है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाया हुआ था। अब सपा ने फिर से लाल झंडी दिखा दी है। ये सभी नारी शक्ति से डरे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की इकोनॉमी का 'गेम चेंजर' बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे:मेरठ से प्रयागराज तक नए कारखाने लगेंगे, 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने में मदद करेगा
    Next Article
    पीएम की जनसभा में अव्यवस्था का आरोप:दो मेडिकल छात्राएं बेहोश; सड़क जाम कर प्रदर्शन; नारे भी लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment