Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आधी रात को गूंजा जय कन्हैया लाल की:भदोही में पुलिस लाइन, जिला बार एसो., जेल और हरिहरनाथ मंदिर में सजी झांकियां

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही जनपद में जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार की मध्य रात्रि धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। हर तरफ 'नंद के घर नंदलाल भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारे गूंजने लगे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। इस दौरान पुलिस विभाग के बच्चों ने राधा-कान्हा के रूप में सांस्कृतिक और भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिला बार एसोसिएशन में भी जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला कारागार और हरिहरनाथ मंदिर परिसर में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। हरिहरनाथ मंदिर परिसर में रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। जिले के ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर तक हर जगह रात 12 बजे तक भक्ति गीत बजते रहे और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पुलिस लाइन, जिला बार एसोसिएशन, जिला कारागार और हरिहरनाथ मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की लीला की विभिन्न झांकियां भी सजाई गई थीं। बिजली की आकर्षक झालरों के बीच ये झांकियां बेहद सुंदर लग रही थीं, जिन्हें देखने के लिए नगर के लोग पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति मंदिर में जन्मे कान्हा:रोहिणी नक्षत्र में हुआ प्राकट्य, एक झलक को उमड़े श्रद्धालु, जमकर आतिशबाजी
    Next Article
    औरैया के अजीतमल में खेत में मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment