Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप:प्रतापगढ़ में घर के पास से ले जाकर छेड़खानी और मारपीट की; आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ 21 वर्षीय युवती से छेड़खानी, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती की भाभी की शिकायत पर पुलिस ने गांव के हरिकेश सिंह उर्फ गजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की भाभी के मुताबिक, उनके पति और देवर काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनकी 21 वर्षीय ननद घर के पास लगे नल पर हाथ-पैर धोने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान हरिकेश सिंह उर्फ गजन सिंह ने उसका मुंह दबाया और घर के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया। परिजनों के अनुसार, वहां युवती के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती की गई। काफी देर तक युवती के घर नहीं लौटने पर उसकी भाभी उसे तलाशने निकलीं। कुछ देर बाद युवती घर से थोड़ी दूरी पर घबराई हुई हालत में मिली। परिजनों का कहना है कि उसके होंठ और चेहरे पर चोट के निशान भी थे। शिकायत के बाद FIR, आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद परिजनों ने गंभीर उत्पीड़न की आशंका जताते हुए कंधई थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि हरिकेश सिंह उर्फ गजन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया के अजीतमल में खेत में मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हरदोई में 5 घंटे तक बिजली रहेगी गुल:लखनऊ मार्ग पर काम और पावर ट्रांसफार्मर टेस्टिंग से कई इलाकों की सप्लाई बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment