Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आधी रात में रवि गौतम को भूख हड़ताल से उठाया:गज़ियाबाद के संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया, कमिशनरी पार्क से हटाया गया टेंट

    3 hours ago

    1

    0

    दलित समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाकर अनिश्चितकालीन धरना और गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू करने वाले रवि गौतम को आधी रात को एकाएक पुलिस ने जबरन उठा दिया और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। लाव लश्कर के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों की वहां मौजूद समर्थकों से झड़प भी हुई लेकिन किसी की एक ना चली। पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ते हुए रवि गौतम को गाजियाबाद के लिए रवाना कर दिया। रवि गौतम को संतोष अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर 8 जुलाई को मेरठ कलक्ट्रेट के बाहर जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय ने लाठीचार्ज की कार्रवाई करते हुए खदेड़ने का काम किया था। आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसमें गाजियाबाद निवासी युवा शक्ति दल के अध्यक्ष रवि गौतम एडवोकेट भी शामिल थे। जेल से जमानत पर छूटने के बाद रवि गौतम ने आंदोलन का ऐलान किया। 20 अगस्त को उन्होंने कमिश्नरी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया। एसएसपी से वार्ता, फिर महापंचायत 24 अगस्त को रवि गौतम समेत पांच लोगों का डेलीगेशन नये एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति से मिला और उनके समक्ष अपनी मांग रखी। आश्वासन मिला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो रवि गौतम ने 30 अगस्त को महापंचायत कर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दीं। यहीं पर रवि गौतम ने 3 सितंबर से भूख हड़ताल शुरु करने का ऐलान किया था। गुरुवार को रवि गौतम ने भूखहड़ताल शुरु कर दी। पुलिस और प्रशासन ने रवि गौतम से बात करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। दिनभर चर्चाएं, रात में उठाया गया गुरुवार को वार्ता विफल होने के बाद प्रशासन ने रवि गौतम को हटाने का फैसला कर लिया। पहले उनके टेंट की लाइट काटी गई। जेनरेटर लाया गया तो उसे चलाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद लगातार हालात ऐसे बनने लगे कि किसी भी वक्त पुलिस रवि गौतम को हटा सकती है लेकिन शायद प्रशासन उचित समय का इंतजार कर रहा था। सीओ बोले- रवि भाई आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है आधी रात को सीओ सिविल लाइन कई थानों की फोर्स लेकर कमिश्नरी पार्क पहुंचे। उन्हें देखकर वहां सो रहे लोग उठ गए। सीओ बोले- रवि भाई, आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। रवि ने कहा- स्वास्थ्य ठीक है, मैं बिल्कुल फिट हूं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रवि गौतम और उनके समर्थकों को जबरन वहां से उठाकर गाड़ी में डाल लिया। समर्थकों के मोबाइल छीन लिए। उनके द्वारा बनाई गई वीडियो डिलीट करा दी गईं। करीब 20 मिनट के एपीसोड के बाद पुलिस ने मैदान खाली करा दिया। साढ़े तीन बजे पहुंचा पुलिस बल रात ढाई बजे तक भी पुलिस प्रशासन ने रवि गौतम व उनके समर्थकों को भनक तक नहीं लगने दी। करीब साढ़े तीन बजे भारी पुलिस बल कमिश्नरी पर पहुंचा और वहां सो रहे रवि गौतम व उनके समर्थकों को उठा दिया। बातचीत से हटाने का प्रयास किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस बल ने रवि गौतम व उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और पुलिस वैन से गाजियाबाद के लिए रवाना कर दिया। सुबह तक टेंट हटाया गया इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस रवि गौतम के टेंट पर था। आनन फानन में उस टेंट को हटाने की कार्रवाई शुरु की गई। इसकी व्यवस्था भी पुलिस की तरफ से की गई थी। पुलिसकर्मियों ने खुद टेंट हटवाया और उसे सिविल लाइन थाने भिजवा दिया। दिन निकलते निकलते कमिश्नरी पार्क को खाली करा दिया गया। लोग जब सुबह धरनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि रवि गौतम को आधी रात को हटा दिया गया है। पुलिस को पार्क में लगाया गया पुलिस प्रशासन अब इस बात पर फोकस किये हुए हैं कि कोई दोबारा कमिश्नरी पार्क में आकर टेंट ना लगा दे। इसके लिए वहां पुलिस फोर्स को लगाया गया है। फिलहाल किसी को वहां रुकने नहीं दिया जा रहा है। मीडिया के साथ भी फिलहाल अफसर किसी बात को साझा नहीं कर रहे हैं। कुछ लोगों ने यहां तक आरोप लगाया है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें कहां रखा गया है, इसकी जानकारी भी नहीं दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीफ फार्मासिस्ट के खाते से उड़ाए 2.03 लाख:हरदोई में चार दिन बाद केस दर्ज, 13 ट्रांजैक्शन से निकले
    Next Article
    सीतापुर में फिर गहराया बाढ़ का खतरा:शारदा-घाघरा में तेजी से बढ़ा पानी, तीन बैराजों से छोड़ा गया साढ़े 4 लाख क्यूसेक पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment