Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीफ फार्मासिस्ट के खाते से उड़ाए 2.03 लाख:हरदोई में चार दिन बाद केस दर्ज, 13 ट्रांजैक्शन से निकले

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मेडिकल कॉलेज के चीफ फार्मासिस्ट के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी के मामले में चार दिन बाद शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 31 अगस्त को ड्यूटी के दौरान बिना किसी संदिग्ध कॉल या ओटीपी (OTP) के पीड़ित सर्वेंद्र सिंह के बैंक खाते से 13 बार में कुल ₹2.03 लाख उड़ा दिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर अब पुलिस और साइबर सेल की टीम तकनीकी जांच व रकम रिकवरी में जुट गई है। गुरुवार रात 7:18 बजे रिपोर्ट दर्ज की है। माधौगंज थाना क्षेत्र के डकौली गांव के रहने वाले सर्वेंद्र सिंह फिलहाल मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। 31 अगस्त की सुबह करीब 11:15 बजे वे अपनी ड्यूटी पर थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। देखते ही देखते कुछ ही देर में 13 बार में अलग-अलग किस्तों में ₹42,000, ₹52,000, ₹10,000 और ₹9,999 जैसे कुल ₹2.03 लाख उड़ा दिए गए। पीड़ित और उनके परिवार ने न तो कोई ऑनलाइन लेनदेन किया था और न ही किसी के साथ ओटीपी साझा किया था। चीफ फार्मासिस्ट के खाते से रुपए निकालने के बाद यह घटना मेडिकल कॉलेज में चर्चा का विषय बनी हुई है। 1930 पर शिकायत दर्ज कराई घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और साइबर सेल की टीम अब मामले की जांच कर रही है। वे साइबर अपराधियों द्वारा निकाले गए रुपये फ्रीज कराकर वापस दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक, उनका भोलापन मुसीबत बना':सब पर विश्वास करके गलती की; महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरी का पहला इंटरव्यू
    Next Article
    आधी रात में रवि गौतम को भूख हड़ताल से उठाया:गज़ियाबाद के संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया, कमिशनरी पार्क से हटाया गया टेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment