Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंधी से गिरा पेड़, पुलिस ने खुद हटाया:वन विभाग की देरी पर बरियारपुर पुलिस ने बहाल कराया यातायात

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम तेज आंधी के कारण सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। यह मार्ग गोरखपुर-सलेमपुर एनएच बाईपास से जुड़ा है। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया, लेकिन विभाग ने सुबह पेड़ हटाने की बात कही। देर रात तक मजदूर उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे रास्ता बंद रहा और जाम बढ़ता गया। इसके बाद थाना प्रभारी दीपक सिंह ने स्थिति को देखते हुए स्वयं मोर्चा संभाला। कांस्टेबल अखिलेश और अभिषेक सहित अन्य पुलिसकर्मी आरा मशीन से आरी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सभी ने मिलकर सड़क पर गिरे पेड़ को काटने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने पेड़ को पूरी तरह सड़क से हटा दिया। इससे बाधित यातायात सुचारु हो सका और जाम समाप्त हो गया। इस कार्य में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी स्वयं पेड़ काटकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में आंधी, बिजली, हल्की बारिश का अलर्ट:प्रशासन ने 30 अप्रैल तक सतर्क रहने की अपील की
    Next Article
    पूर्वी मिश्रा ने कला प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान:फर्रुखाबाद में अग्निशमन सेवा सप्ताह, विजेताओं को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment