Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंगूपुरा में तीन हेक्टेयर जमीन को कराया कब्जा मुक्त:हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद एमडीए ने लिया एक्शन

    1 hour ago

    2

    0

    मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने मंगूपुरा स्थित दिल्ली रोड पर करीब तीन हेक्टेयर भूमि पर कब्जा ले लिया है। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मदरसा जामिया अरबिया हयातुल उलूम के प्रबंधक की याचिका खारिज होने के बाद की गई। इस भूमि की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। कब्जा लेने के साथ ही एमडीए ने जमीन के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। एमडीए के सचिव एवं कार्यवाहक उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि यह भूमि 'नया मुरादाबाद' परियोजना के तहत अधिग्रहीत की गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 1982 में यहां एक शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन 1983 में ही इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी हो गए थे। संबंधित पक्ष इससे पहले तीन बार न्यायालय की शरण ले चुका था। यह चौथी याचिका थी, जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज करते हुए अधिग्रहीत भूमि पर किसी भी प्रकार के बदलाव की संभावना से इनकार कर दिया। एमडीए का कहना है कि मौके पर कोई मदरसा संचालित नहीं हो रहा है। न्यायालय का आदेश मंगलवार को प्राप्त होते ही प्राधिकरण ने उसी दिन जमीन पर कब्जा ले लिया। बुधवार को भूमि पर चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। निर्माण के दौरान कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने वहां मदरसा संचालित होने का दावा किया। हालांकि, मदरसा प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि वे जल्द ही अपना पक्ष सामने रख सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISCE बोर्ड की 12वीं का रिज्लट जारी:कानपुर के स्कूलों में मन रहा जश्न, छात्र छात्राएं पहुंचे; ओजस्वित ने 100% के साथ किया टॉप
    Next Article
    फिरोजाबाद में महापौर के नेतृत्व में महिला आरक्षण पर प्रदर्शन:कांग्रेस के खिलाफ नगर निगम परिसर में जोरदार नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment