Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:18 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

    4 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भुवनेश्वर में छत पर धमाका, CCTV में घटना कैद, बदला लेने के लिए बम बना रहा था परिवार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के आजाद नगर में 27 जनवरी को एक घर की छत पर जोरदार धमाका हुआ। इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मां-बेटा सहित 4 लोग किसी से बदला लेने के लिए छत पर बम बना रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'खामेनेई ने हमारा खून बहाया, कई अमेरिकियों को मारा, अपने ही लोगों का कत्लेआम किया', ईरान में भीषण अटैक के बीच नेतन्याहू ने क्या-क्या कहा?
    Next Article
    ईरान-इजराइल जंग- दुबई-इजराइल की फ्लाइट्स लौटीं:दिल्ली और तिरुचिरापल्ली से उड़ान भरी थी; एअर इंडिया-इंडिगो ने मिडल-ईस्ट की फ्लाइट्स कैंसल कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment