Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंध्र प्रदेश में नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या की:3 टुकड़े किए; सिर जलाया, एक हिस्सा बेड के नीचे तो दूसरा फ्रिज में रखा

    3 hours ago

    2

    0

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने शव के 3 टुकड़े किए। एक हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया, दूसरा बोरे में भरकर बेड के नीचे रख दिया और तीसरा यानी सिर को सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया। वारदात के समय पत्नी मायके गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चिंतादा रविंद्र (35) नेवी कर्मचारी हैं। वह INS डेगा में तैनात है। रविंद्र ने रविवार दोपहर अपनी 29 साल की प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया था। शाम के समय दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के जांच में सामने आया कि रविंद्र ने मोनिका की चाकू मारकर हत्या की। दोनों 5 साल डेट कर रहे थे रविंद्र और मौनिका की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। वे विशाखापत्तनम में अलग-अलग जगहों पर मिलते थे। रविंद्र की पत्नी कुछ दिन पहले विजयनगरम स्थित अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान उसने मोनिका को घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, रविंद्र का दावा है कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे। वे अक्सर दोनों के रिश्ते के बारे में सभी को सब कुछ बता देने की धमकी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविंद्र ने हत्या के इरादे से चाकू खरीदने दुकान में गया था, जब वहां चाकू नहीं मिला तो ऑनलाइन मंगाया। हत्या के बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपराध कबूल कर लिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर और फ्रिज से शव के टुकड़े बरामद हुए, हालांकि सिर नहीं मिला है। आशंका है कि उसे कहीं और ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह मामला 2022 के चर्चित श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद दिलाता है, जिसमें आरोपी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा था और बाद में अलग-अलग जगहों पर फेंका था। ------------- ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में पति ने बीच सड़क पत्नी का गला काटा: फिर कार से कुचला, मौके पर मौत कर्नाटक में एक व्यक्ति ने बीच सड़क पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी का गला काटा, फिर SUV से कुचल दिया। घटना के 2 वीडियो सामने आए है। घटना कलबुर्गी जिले के बल्लूरगी गांव के पास की है। वीडियो में आरोपी पत्नी के बाल पकड़कर उसे पीटता दिख रहा है, जबकि महिला मदद के लिए चीखती नजर आती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nashik का ढोंगी बाबा Ashok Kharat EXPOSED: 'शुद्धिकरण’ के नाम पर खेलता था घिनौना खेल! महिलाओं की आपबीती सुनकर हैरान रह जाएंगे
    Next Article
    राहुल बोले- मोदी सबरीमाला को भूल गए:भाजपा बोली- ममता वोटर्स को धमका रहीं, चुनाव आयोग से शिकायत की; असम में कांग्रेस-AIDUF कार्यकर्ता लड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment