Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आवारा सांड के हमले से किसान की मौत:मऊ के कोन्हिया ठैंचा गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोन्हिया ठैंचा गांव में एक आवारा सांड के हमले से वृद्ध किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीण भयभीत हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 72 वर्षीय बतासा राजभर, पुत्र मधायू, बीती रात करीब 3 बजे अपने घर के पास सांड के हमले का शिकार हो गए। सांड ने उन पर अचानक हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह सांड पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है और लंबे समय से गांव में आतंक का कारण बना हुआ है। सांड के लगातार हमलों के कारण गांव के लोग अब घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। मृतक बतासा राजभर के दो बेटे, सत्येंद्र राजभर और नगीना राजभर, तथा एक बेटी, संध्या, हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और गांव में सुरक्षा सुनिश्चित हो।हलधरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सांड के हमले से किसान की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीनी विवादों के निस्तारण को गठित करें विशेष टीमें:CM ने दिया निर्देश; जनता दर्शन में 200 लोगों की सुनी समस्या
    Next Article
    गंगा जन्मोत्सव पर पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण:बुलंदशहर में नरोरा और अनूपशहर के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment