Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा जन्मोत्सव पर पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण:बुलंदशहर में नरोरा और अनूपशहर के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था जांची

    3 hours ago

    1

    0

    गंगा जन्मोत्सव के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने नरोरा और अनूपशहर स्थित विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतिरक्ष जैन और क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने प्रातःकाल अनूपशहर के मस्तराम घाट और आहार के अवंतिका घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों और नावों की उपलब्धता, सीसीटीवी व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का बारीकी से अवलोकन किया। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार और क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने थाना नरौरा क्षेत्र में स्थित गांधी घाट व राजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां भी सुरक्षा प्रबंधों, जैसे बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों/नावों की उपलब्धता, सीसीटीवी और पुलिस बल की तैनाती की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। भीड़-नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। जनपद पुलिस द्वारा गंगा जन्मोत्सव के लिए समुचित सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और समस्त कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवारा सांड के हमले से किसान की मौत:मऊ के कोन्हिया ठैंचा गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बांदा में युवती की परिजनों ने की पिटाई, VIDEO:बीच सड़क पर बाल खींचकर लात-घूसों से मारा, युवक संग जाने की जिद पर अड़ी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment