Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आय से ज्यादा संपत्ति होने पर इंस्पेक्टर पर FIR दर्ज:इंद्रकांत त्रिपाठी मामले की हुई जांच, ACO ने की कार्रवाई

    6 hours ago

    1

    0

    महोबा के पत्थरमंडी कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत से जुड़े मामले की जांच में पुलिस विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) झांसी ने वर्ष 2020 में महोबा में तैनात रहे तत्कालीन निरीक्षक विपिन कुमार त्रिवेदी के खिलाफ शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में इंस्पेक्टर के पास आय के ज्ञात स्रोतों से 23.83 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई सितंबर 2020 में हुए चर्चित इंद्रकांत त्रिपाठी प्रकरण से जुड़ी है। उस समय व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर 6 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके अगले ही दिन 8 सितंबर को उन्हें गोली लगी थी और 13 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच एसआईटी (SIT) ने की थी, जिसमें तत्कालीन एसपी, थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला और अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने और भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था। इसी प्रकरण के बाद जिले में तैनात रहे सभी निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों की संपत्तियों की गोपनीय जांच शुरू की गई थी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के निरीक्षक शादाब खान द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी निरीक्षक विपिन कुमार त्रिवेदी (निवासी अंगदपुर, कानपुर देहात) वर्ष 2020 में महोबा एसपी कार्यालय में तैनात थे। वर्तमान में वह सीबीसीआईडी प्रयागराज में संबद्ध हैं। जांच एजेंसी ने पाया कि निर्धारित अवधि के दौरान निरीक्षक की कुल वैध आय 1,38,95,850 रुपये थी। इसी अवधि में उनकी चल-अचल संपत्तियों और भरण-पोषण पर कुल व्यय 1,62,79,532 रुपये पाया गया। अपनी आय के सापेक्ष 23,83,662 रुपये अधिक खर्च करने के संबंध में निरीक्षक कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। शहर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की तहरीर के आधार पर आरोपी निरीक्षक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विस्तृत विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ को सौंपी गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में बवाल:एक आरोपी ने असलहा लहराते हुए दी जान से मारने की धमकी, 2 लोग गिरफ्तार
    Next Article
    पैसे की तंगी अब नहीं बनेगी खेल में बाधा:कानपुर के होनहार खिलाड़ियों को TSH देगा फ्री ट्रेनिंग; 14 मार्च से मिलेंगे फॉर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment