Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में बवाल:एक आरोपी ने असलहा लहराते हुए दी जान से मारने की धमकी, 2 लोग गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के विस्टौली खुर्द गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें शांति भंग में चालान कर दिया है। देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला विस्तार से… मिली जानकारी के अनुसार, विस्टौली खुर्द निवासी राधेश्याम जायसवाल और जवाहर जायसवाल का गांव के ही जयराम यादव से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में शुक्रवार सुबह राधेश्याम जायसवाल ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मजदूर लगाए थे। इसकी जानकारी मिलने पर जयराम यादव और उनके साथियों ने जमीन को अपनी बताते हुए काम रुकवा दिया। एक पक्ष ने असलहा लहराते हुए दी धमकी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान जयराम के बेटे सच्चिदानंद यादव ने बंदूक लेकर राधेश्याम जायसवाल को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इस दौरान जयराम यादव और आस पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया- पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें शांति भंग के आरोप में चालान किया गया है। वही असलहा लहराने वाले युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीनी विवाद को लेकर होमगार्ड को पीटा, VIDEO:महराजगंज में पड़ोसियों से हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया
    Next Article
    आय से ज्यादा संपत्ति होने पर इंस्पेक्टर पर FIR दर्ज:इंद्रकांत त्रिपाठी मामले की हुई जांच, ACO ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment