Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयकर अधिनियम 2025 अब 819 नहीं 536 पन्नों का:सेमिनार में नए टैक्स कानून के बड़े बदलावों पर चर्चा, आसान भाषा में बना

    9 hours ago

    1

    0

    इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के प्रयागराज चैप्टर द्वारा आयोजित प्रोफेशनल डेवलपमेंट सेमिनार में आयकर अधिनियम 2025 के नए प्रावधानों और बदलावों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह सेमिनार सीएमए प्रोफेशनल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ, जिसमें हाल ही में फाइनल हुए नए बजट और आयकर कानून में किए गए संशोधनों को सरल भाषा में समझाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आयकर विभाग के आयुक्त शिव कुमार राय (कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स) की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रयागराज चैप्टर द्वारा इस आयोजन के लिए विशेष अनुमति और सहयोग प्रदान किया गया, जिसे सीएमए बिरादरी के लिए गर्व का विषय बताया गया। सेमिनार में बताया गया कि पहले आयकर अधिनियम लगभग 819 पन्नों का था, जिसे अब संशोधित कर 536 पन्नों में समेटा गया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इसकी भाषा में किया गया है। नए अधिनियम में प्रावधानों को सरल और सहज शब्दों में प्रस्तुत किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी और नए प्रोफेशनल्स इसे आसानी से समझ सकें। वक्ताओं ने कहा कि आज की पीढ़ी वॉट्सएप, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक तकनीक के जरिए संवाद करती है, इसलिए कानून की भाषा भी समय के अनुरूप सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। कार्यक्रम में कमिश्नर साहब ने उपस्थित प्रोफेशनल्स को नए प्रावधानों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया और व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कानून के सरलीकरण को करदाताओं और पेशेवरों दोनों के लिए लाभकारी बताया। गुड़गांव की एफसीएमए नीना बिश्नोई ने बताया कि यह पहल न केवल प्रोफेशनल्स के लिए बल्कि देशभर में कार्यरत अकाउंटिंग और टैक्सेशन विशेषज्ञों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी अतिथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के सेमिनार भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि प्रोफेशनल्स को नवीनतम बदलावों की सटीक और सरल जानकारी मिलती रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी:शिल्पग्राम से 1.5km है दूरी, 500 स्टॉल लगेंगे, सेलिब्रिटी नाइट के पंडाल भी तैयार
    Next Article
    लखनऊ में रणजी सेमीफाइनल:केएल राहुल-देव दत्त ने जड़ी सेंचुरी, मजबूत स्थिति में पहुंचा कर्नाटक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment