Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी:शिल्पग्राम से 1.5km है दूरी, 500 स्टॉल लगेंगे, सेलिब्रिटी नाइट के पंडाल भी तैयार

    9 hours ago

    1

    0

    ताज महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार महोत्सव का आयोजन पारंपरिक स्थल शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड पर ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट के पास नए मैदान में किया जा रहा है, जहां सजावट, लाइटिंग और व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं। प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर तक आकर्षक सजावट की गई है, जो पर्यटकों को पहली नजर में ही लुभा रही है। शिल्पग्राम में मरम्मत कार्य के चलते स्थल परिवर्तन किया गया है, लेकिन नया स्थान भी सुविधाओं के लिहाज से पूरी तरह तैयार किया गया है। करीब 4 एकड़ क्षेत्र में फैल रहे महोत्सव स्थल पर पार्किंग, प्रवेश और निकास के लिए फतेहाबाद रोड और ताजनगरी रोड से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मंच, कलाकारों के लिए ग्रीन रूम, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, झूले, फ्लावर शो और ओडीओपी प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। इस बार खास बात यह है कि सेलिब्रिटी नाइट के लिए बनाए जा रहे पंडाल का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। मंच क्षेत्र के आसपास ग्रीन मैट बिछा दी गई है, जिससे दर्शकों के बैठने और कार्यक्रम देखने में सुविधा होगी। पूरे परिसर में आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे रात के समय महोत्सव की भव्यता और बढ़ जाएगी। 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले 10 दिवसीय महोत्सव में इस बार करीब 500 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में अधिक हैं। इनमें आगरा मंडल के उत्पाद, ओडीओपी, यूपी हैंडीक्राफ्ट, कार्पेट और पॉटरी से जुड़े उत्पाद शामिल होंगे। स्टॉल आवंटन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है और अधिकांश स्टॉल लगने का कार्य जारी है। महोत्सव के दौरान बॉलीवुड नाइट, पंजाबी और सूफी संगीत के कार्यक्रमों के साथ-साथ कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन होगा। खासतौर पर सेलिब्रिटी नाइट में कृष्णा अभिषेक (कपिल शर्मा शो फेम) और परमिश वर्मा सहित कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे महोत्सव का आकर्षण और बढ़ेगा। कलाकारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं, इवेंट मैनेजमेंट, लाइटिंग, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है, जिससे इस बार महोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारी है। प्रशासन का दावा है कि नए स्थल पर बेहतर प्रबंधन और सुविधाओं के साथ ताज महोत्सव पर्यटकों के लिए खास अनुभव साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के केजीएन पब्लिक स्कूल में हंगामा:दूसरे समुदाय का युवक छात्रा से कर रहा था छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को पीटा
    Next Article
    आयकर अधिनियम 2025 अब 819 नहीं 536 पन्नों का:सेमिनार में नए टैक्स कानून के बड़े बदलावों पर चर्चा, आसान भाषा में बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment