Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने:तीन वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके, दिल्ली को पहले खिताब का इंतजार

    2 hours ago

    1

    0

    IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है। वेस्टइंडीज-अफगानिस्तान के साथ काम कर चुके 44 साल के मूनी वनडे और टी-20 फॉर्मेट में आयरलैंड के लिए 90 से ज्यादा मैच खेले। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2015 में खेला था। वहीं, इसके बाद साल 2018 से लेकर 2019 तक अफगानिस्तान टीम के लिए फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी निभाई, इसके बाद साल 2019 में मूनी ने कुछ समय के लिए वेस्टइंडीज टीम के लिए भी काम किया था। IPL में पहली बार मूनी को किसी टीम के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। दिल्ली अपना पहला मैच 1 अप्रैल को खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स पहले फेज के शेड्यूल में अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी। IPL के दूसरे फेज का शेड्यूल 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों को देखते हुए जारी किया जाएगा। 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। DC पहले सीजन 2008 से IPL में हिस्सा ले रही है। टीम को पहले खिताब की तलाश है। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अगरकर ने 2027 वर्ल्डकप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग की:BCCI से रिक्वेस्ट की भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की इच्छा जताई है। उन्होंने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक्सटेंशन मांगा है।अगरकर का मौजूदा कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है। 2025 IPL से पहले BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया था। पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सौरभ हत्याकांड में शिमला होटल मैनेजर की गवाही:कोर्ट में बोला- होटल में आकर रुके थे मुस्कान-साहिल
    Next Article
    संजू सैमसन का जाना राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा नुकसान, डु प्लेसिस ने बताया वह रोहित-कोहली की तरह थे टीम का चेहरा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment