Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर का शो:दिखाएंगे 'ड्रिल ऑफ डेथ, तिलिस्मी चेहरा, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी' गायब करने का जादू

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज शहर के दर्शकों के लिए रोमांच और रहस्य से भरपूर जादू का अनोखा संसार एक बार फिर सजने जा रहा है। मशहूर जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) अपने नए और खतरनाक जादुई करतबों के साथ 20 मार्च से राजर्षि टण्डन मण्डपम् में प्रस्तुति देने जा रहे हैं। उनके शो का मुख्य आकर्षण ‘ड्रिल ऑफ डेथ’ और ‘तिलिस्मी चेहरा’ होगा, जो दर्शकों को रोमांचित करने के साथ हैरान भी करेगा। जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि समाज से अंधविश्वास को दूर करना भी है। उनका कहना है कि जादू कोई तंत्र-मंत्र या टोना-टोटका नहीं, बल्कि दिमाग की चतुराई और कला का अद्भुत संगम है। वे लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ मनोरंजन देने के मिशन पर काम कर रहे हैं। करीब 42 हजार हाउसफुल शो कर चुके जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) इस बार अपने साथ 250 टन आधुनिक उपकरण और 150 सदस्यों की टीम लेकर आए हैं। शो में कम्प्यूटराइज्ड हिप्नोटिक लाइट, अल्ट्रा डिजिटल साउंड और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा ‘माइम मैजिक’, ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी गायब’, ‘स्लाइस लेडी ऑफ अमेरिका’ जैसे कई अद्भुत करतब भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 20 मार्च को शाम 7 बजे होगा, जिसमें सांसद उज्जवल रमण सिंह और मेयर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके बाद रोजाना दो शो शाम 4 बजे और 7 बजे आयोजित किए जाएंगे, जबकि रविवार को तीन शो होंगे। ईद के मौके पर 21 मार्च को विशेष तीन शो भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जादुई अनुभव का आनंद ले सकें। आयोजकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है। शहरवासियों के लिए यह जादुई शो मनोरंजन का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है, जहां रोमांच, रहस्य और हंसी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूदकर बेटे ने किया सुसाइड:फ्लैट के अंदर मिली बुजुर्ग मां की 3 दिन पुरानी लाश
    Next Article
    कनोहर लाल कॉलेज में एआई स्पोर्ट्स कोर्स शुरू:स्वरोजगार से छात्राओं को जुड़ने का मिलेगा अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment