Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयुष अस्पताल में जांच के नाम पर वसूली का आरोप:मरीज के परिजन से 800 रुपए मांग, जांच बाहर से कराने का दावा

    9 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के आयुष अस्पताल लोढ़ी में खून की जांच के नाम पर मरीज से रुपये लेने का मामला सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कबरी गांव निवासी विजय कुमार ने अस्पताल के पैथोलॉजी स्टाफ पर 800 रुपए लेने का आरोप लगाया है। विजय कुमार मंगलवार को अपनी पत्नी सीतामुनी को सांस लेने में तकलीफ और कमर दर्द की शिकायत के साथ आयुष अस्पताल लोढ़ी लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने जांच के बाद दवाएं लिखीं और खून की जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद विजय कुमार अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल की पैथोलॉजी पहुंचे, जहां सीबीसी और थायराइड जांच के लिए सैंपल लिया गया। उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट अगले दिन मिलेगी और इसके लिए उनसे 800 रुपए लिए गए। विजय कुमार का कहना है कि जब उन्होंने रुपये लेने का कारण पूछा, तो पैथोलॉजी कर्मियों ने बताया कि यह जांच अस्पताल में उपलब्ध नहीं है और ब्लड सैंपल बाहर भेजकर जांच कराई जाती है, जिसके लिए शुल्क लिया गया। उनका आरोप है कि उन्हें पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। विजय कुमार का कहना है कि यदि उन्हें पहले ही बता दिया जाता कि जांच बाहर से होगी, तो वे स्वयं कम खर्च में यह जांच करा सकते थे। इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि जब अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो मरीजों को बिना बताए बाहर से जांच कराकर उनसे शुल्क क्यों लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में ही कुछ लोग निजी पैथोलॉजी की तरह काम कर रहे हैं। एक ओर जहां सरकार गरीब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। इस संबंध में अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जिसके कारण उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 3 आरोपी गिरफ्तार:सस्ते श्रृंगार सामग्री बेचने के नाम पर करते थे ठगी
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गंगा मेला में विधायक का डांस, कोर्ट में साली बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment