Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6500 चालक-परिचालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम:परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की समीक्षा बैठक, बस संचालन और खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में जल्द ही बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक 3060 चालकों और 3614 परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पहले से चल रही है। बस संचालन सुधारने पर जोर परिवहन मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में चालक और परिचालक भर्ती होने से बसों के संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में बसों का संचालन कम है या आय में गिरावट की शिकायतें मिल रही हैं, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रीय अधिकारियों को चेतावनी दयाशंकर सिंह ने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में बसों की संख्या कम होने या संचालन में लापरवाही के कारण राजस्व प्रभावित हो रहा है, वहां के क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जवाबदेह होंगे। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बसों की खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश बैठक में बजट की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम को मिले बजट का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। साथ ही नई बसों की खरीद प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक क्षेत्रों में बस सेवा उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को बस संचालन और वित्तीय स्थिति से जुड़ी प्रगति की जानकारी भी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैटेलाइट से अमेरिकी लोकेशन ट्रैक कर रहा था चीन:ईरान पर पहली मिसाइल गिरने से पहले ही चीनी कंपनी ने दी थी हमले की जानकारी
    Next Article
    बरेली दंगे के चार आरोपियो को राहत नहीं, याचिकाएं खारिज:एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक की मांग थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment