Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां देवरही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार:देवरिया में भोर से उमड़ी भक्तों की भीड़, डीएम दिव्या मित्तल ने विधि-विधान से किया पूजा-अर्चन

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया। पहले दिन जिला मुख्यालय स्थित मां देवरही मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भोर से भक्त मां के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए लंबी कतारों में लगे रहे। मंदिर परिसर में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। सुबह करीब 9:30 बजे तक मंदिर परिसर से बाहर लगभग 400 मीटर लंबी कतार लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जो भीड़ को नियंत्रित करने में मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी ने किया पूजन इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी मंदिर पहुंचीं और नौ दिवसीय अनुष्ठान के प्रथम दिन विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की आराधना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे अमेठी मंदिर, अगस्तपार दुर्गा मंदिर और अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाजारों में बढ़ी रौनक ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी भक्तों ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना कर नवरात्रि की शुरुआत की। चैत्र नवरात्रि के कारण बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। पूजन सामग्री, फल, नारियल और चुनरी की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने भक्तों की सुविधा के लिए पहले से ही पर्याप्त तैयारी कर रखी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 25वां भारतीय नववर्ष मेला:भारतीय संस्कृति की दिखी झलक, लोगों ने नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दी
    Next Article
    अब आधार से बनेगा एसएन ओपीडी में पर्चा:'आभा' आईडी में सुरक्षित होगा इलाज का रिकॉर्ड, मेडिकल कॉलेज में बदल गए नियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment