Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब शहर में ही मिलेगा बड़े शहरों जैसा इलाज:कानपुर में खुलेगा बच्चों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एक साथ शुरू होंगे 14 नए विभाग

    2 hours ago

    3

    0

    शहर और आसपास के 18 जिलों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जीएसवीएम (GSVM) मेडिकल कॉलेज अब बच्चों के इलाज का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विस्तार के लिए 800 करोड़ रुपये का एक भारी-भरकम प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इस योजना के तहत बच्चों के लिए एक अलग आठ मंजिला सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। 11.5 हजार वर्ग मीटर में खड़ी होगी 8 मंजिला इमारत मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नए ब्लॉक के लिए जमीन का चयन भी कर लिया है। जीटी रोड स्थित दक्षिणेश्वर बाल हनुमान मंदिर के पास 'एलएलआर स्कूल ऑफ नर्सिंग' की करीब 11.5 हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर यह आठ मंजिला पीडियाट्रिक सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। इस एक ही छत के नीचे बच्चों की हर गंभीर बीमारी का इलाज संभव होगा। बच्चों के लिए शुरू होंगे 14 नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग अभी तक पीडियाट्रिक विभाग में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं की कमी के कारण गंभीर स्थिति में बच्चों को लखनऊ के पीजीआई या दिल्ली के एम्स रेफर करना पड़ता था। लेकिन नए प्रस्ताव के बाद यहां 14 नए विभाग शुरू करने की तैयारी है, जिनमें प्रमुख हैं: रेफरल का झंझट खत्म, 18 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला के मुताबिक, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के चालू होने से कानपुर मंडल समेत आसपास के 18 जिलों के मरीजों को सीधा लाभ मिल रहा है। अब फोकस बच्चों (पीडियाट्रिक) पर है। शासन से अनुमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इससे न केवल नवजातों को सुरक्षा कवच मिलेगा, बल्कि तीमारदारों की दिल्ली-लखनऊ वाली भागदौड़ और पैसा दोनों बचेंगे। अभी क्या हैं सुविधाएं? वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रो मेडिसिन, एंडोक्राइनोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, पेन मेडिसिन और पीएमआर जैसे विभाग सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। पीडियाट्रिक ब्लॉक के जुड़ने से यह प्रदेश का एक प्रमुख मेडिकल हब बन जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर फ्लाईओवर पर कंटेनर-ट्रक की भिड़ंत:परिचालक घायल, 5 किलोमीटर लंबा जाम
    Next Article
    औरैया में बुजुर्ग ने खेत में खाया जहर:इलाज के दौरान दम तोड़ा, पोस्टमॉर्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment